Get App

IPL 2024: 19 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी, इन 5 क्रिकेटर्स पर लग सकता है बड़ा दांव

हर बार की तरह इस बार की IPL नीलामी में भी बहुत सारा ध्यान उन अनकैप्ड क्रिकेटर्स पर रहेगा, जिन्होंने या तो पिछले एडिशंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया या किसी अन्य वजह से ध्यान आकर्षित किया। या फिर ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए ​अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट्स में लोगों का ध्यान खींचा। कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी हैं, जो भले ही टूर्नामेंट में अभी तक अच्छ परफॉर्म नहीं कर सके हैं लेकिन उनकी प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 17, 2023 पर 4:32 PM
IPL 2024: 19 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी, इन 5 क्रिकेटर्स पर लग सकता है बड़ा दांव

IPL Auction: मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में IPL 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। हमेशा की तरह इस बार भी बहुत सारा ध्यान उन अनकैप्ड सितारों पर रहेगा, जिन्होंने या तो पिछले एडिशंस में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया या किसी अन्य वजह से ध्यान आकर्षित किया। या फिर ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए ​अन्य क्रिकेट टूर्नामेंट्स में लोगों का ध्यान खींचा। इस रिपोर्ट में ऐसे 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बात होने जा रही है, जिन्हें आईपीएल 2024 की नीलामी में अच्छी डिमांड मिल सकती है। आइए जानते हैं, कौन से हैं वे 5 खिलाड़ी...

शाहरुख खान

तमिलनाडु के 6 फीट, 6 इंच के कद वाले शाहरुख एक बेहद जोरदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट में अभी तक 70 पारियों में 57 छक्के जड़े हैं और स्ट्राइक रेट 133.52 रही है। शाहरुख आईपीएल के लिए कोई अजनबी नहीं हैं, पिछले तीन वर्षों में वह पंजाब किंग्स के लिए खेले हैं। मुश्ताक अली टाइटल के लिए तमिलनाडु की ओर से खेलने के दौरान उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि कि आईपीएल के 2021 सीजन से पहले पंजाब किंग्स ने शाहरुख को 5.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया। अगले वर्ष उन्हें फिर से 9 करोड़ रुपये में खरीदा। हालांकि यह अलग बात है कि वह आईपीएल में अभी तक अपनी क्षमता और भारी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए हैं।

पिछले तीन सीजन में 33 मैचों और 31 पारियों में, शाहरुख ने 20.29 के एवरेज और 134.81 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 426 रन बनाए हैं। तमिलनाडु के लिए वह बेहद प्रभावी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं और दो घरेलू, सीमित ओवर वाले टूर्नामेंटों में अच्छे रहे हैं। इसलिए कब उनके बल्ले से धुंआधार रन निकलने लगें, कुछ कहा नहीं जा सकता।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें