IPL Retention 2023: आईपीएल से कई दिग्गज खिलाड़ियों की छुट्टी, नीलामी से पहले इन्हें किया गया 'रिलीज', देखें पूरी लिस्ट

IPL Retention 2023: चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध समाप्त कर दिया है। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने IPL की ‘मिनी’ नीलामी से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन को ‘रिलीज’ किया है

अपडेटेड Nov 16, 2022 पर 11:19 AM
Story continues below Advertisement
IPL Retention 2023: कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली ‘मिनी’ नीलामी से पहले खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ करने का आखिरी दिन मंगलवार था

IPL Retention 2023 Players Full List: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट (Retention List) जारी कर दी है। IPL की शीर्ष टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) के साथ अपना 11 साल से चला आ रहा संबंध समाप्त कर दिया। जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग की ‘मिनी’ नीलामी (IPL Mini Auction) से पहले स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson) को ‘रिलीज’ कर दिया। कोच्चि में 23 दिसंबर को होने वाली ‘मिनी’ नीलामी से पहले खिलाड़ियों को ‘रिटेन’ और ‘रिलीज’ करने का आखिरी दिन मंगलवार था।

दिन की शुरुआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की तरफ से खेलने वाले वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर कीरेन पोलार्ड (Kieron Pollard) के आईपीएल से संन्यास की घोषणा के साथ हुई। पांच बार के चैंपियन मुंबई ने उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है।

वेस्टइंडीज के 35 साल के पोलार्ड आईपीएल में अभी कुछ और साल खेलना चाहते थे लेकिन पांच बार की चैंपियन टीम के साथ चर्चा के बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया।


मयंक अग्रवाल की भी छुट्टी

इसके अलावा पंजाब किंग्स ने अपने पिछले सत्र के कप्तान मयंक अग्रवाल को, जबकि सनराइजर्स ने वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन को ‘रिलीज’ किया। मुंबई इंडियंस ने पोलार्ड सहित कुल 13 खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ किया।

ये भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: श्रद्धा का शव काटने के बाद खून के धब्बों को धोने के लिए रात में वॉटर पंप चला देता था आफताब, महरौली हत्याकांड में नया खुलासा

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने कहा कि जहां तक खिलाड़ियों को बनाए रखने और उन्हें बाहर करने का सवाल है तो यह कड़ा फैसला था क्योंकि चेन्नई अपने खिलाड़ियों के प्रति काफी लगाव रखता है और उन्होंने भी फ्रेंचाइजी के लिए योगदान दिया। खिलाड़ियों को ‘रिलीज’ करना हमारे लिए काफी मुश्किल फैसला था।

धोनी बरकरार

कासी ने इसके साथ ही कहा कि जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उनके करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही टीम की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि थलाइवा (धोनी) टीम की अगुवाई करेंगे तथा वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

अपने देश के लिए पैट ने करोड़ों रुपयों को मारी लात

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस ने व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सत्र में नहीं खेलने का फैसला किया। साल 2015 में IPL में पदार्पण करने वाले कमिंस दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग में 42 मैच खेल चुके हैं। कमिंस ने पिछले सत्र में पांच मैचों में 10.69 की इकॉनामी रेट से सात विकेट लिए। उन्हें टीम ने सवा 7 करोड़ रुपये में खरीदा था।

कमिंस ने ट्वीट किया, ‘मैंने अगले साल IPL नहीं खेलने का कठिन फैसला लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कार्यक्रम काफी व्यस्त है और अगले 12 महीने में काफी टेस्ट और वनडे खेलने है। मैं विश्व कप और एशेज श्रृंखला से पहले आराम करूंगा। हालात को समझने के लिए केकेआर का धन्यवाद। इतनी शानदार टीम है और उम्मीद है कि जल्दी ही लौटूंगा।’

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।