KL Rahul: खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल पर गिरी गाज, BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

Border Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। चयनकर्ताओं ने पहले दो मुकाबलों के लिए चुनी गई टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल को टेस्ट टीम की उप-कप्तानी से हटा दिया गया है। सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए राहुल को उप-कप्तान के तौर पर टीम शामिल किया गया था

अपडेटेड Feb 19, 2023 पर 9:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Border Gavaskar Trophy 2023: लगातार खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल राहुल ने पिछली 7 पारियों में 22, 23, 10, 2, 20, 17 और 1 रन बनाए हैं

खराब फॉर्म में चल रहे टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी (Border Gavaskar Trophy 2023) के आखिरी दो मैचों के लिए टेस्ट टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है। भारतीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में छह विकेट की जीत के बाद टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन लगातार खराब फॉर्म में चल रहे राहुल पर BCCI ने बिना कुछ कहे बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, उन्हेंऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए उप-कप्तान चुना गया था, लेकिन अंतिम दो मैचों के लिए रोहित शर्मा के साथ कोई उप-कप्तान नहीं बनाया गया है।

शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को अंतिम एकादश में जगह नहीं दी जा रही है, जबकि राहुल ने अभी तक सीरीज में 20, 17 और 1 रन का स्कोर बनाया है। इस सलामी बल्लेबाज की खराब फॉर्म पिछले साल बांग्लादेश में शुरू हुई थी, जब उन्होंने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम की अगुआई की थी।

BCCI ने अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए जिस टीम की घोषणा की है उसमें रोहित शर्मा कप्तान हैं। वहीं टीम में केएल राहुल का नाम सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर शामिल किया गया है। ऐसे में इस फैसलों को लगातार निराशाजनक प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे राहुल पर BCCI की कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर में, जबकि चौथा 9 मार्च से अहमदाबाद में शुरू होगा।


ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

वनडे सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान

चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा के जाने के बाद चार चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम चुनने के अलावा 17 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे तीन वनडे के लिए भी टीम चुनी है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट बचे हुए दो टेस्ट के लिए टीम में वापस जुड़ गए हैं। वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले दो टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा थे। लेकिन बंगाल के खिलाफ रणजी ट्राफी फाइनल में सौराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिये उन्हें ‘रिलीज’ किया गया था।

रणजी ट्राफी में खिताब दिलाने वाले सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने सीमित ओवरों की सीरीज के लिए वनडे टीम में भी वापसी की है जो टेस्ट सीरीज के बाद खेली जाएगी। उन्होंने अंतिम वनडे 2013 में खेला था, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस अनुभवी गेंदबाज पर भरोसा जताया है जिससे देश में बायें हाथ के तेज गेंदबाजों की कमी का भी अंदाजा हो जाता है।

युवा अर्शदीप सिंह को हाल में वनडे में आजमाया गया था. लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं बना सके। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट के कारण सितंबर 2022 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हैं। वह टी20 विश्व कप, बांग्लादेश दौरे, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं खेले थे। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट और वनडे टीम का भी हिस्सा नहीं हैं। उनके 31 मार्च से शुरू हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में खेलने के लिए वापसी की संभावना है।

BCCI की तरफ जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि रोहित पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पंड्या मैच में टीम की अगुआई करेंगे। जहां तक खराब फॉर्म में चल रहे राहुल का संबंध है तो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें पर्याप्त मौके देना चाहेगा।

ये भी पढ़ें- Ind Vs Aus: जडेजा-अश्विन की फिरकी ने किया कंगारुओं का शिकार, दूसरे टेस्ट मैच में भारत की 6 विकेट से रोमांचक जीत

कोटला में रविवार को जीत दर्ज करने के बाद कप्तान रोहित ने भी आलोचनाओं में घिरे राहुल का समर्थन किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी गई अंतिम वनडे टीम में से शाहबाज अहमद और केएस भरत को उम्मीद के अनुसार बाहर किया गया। बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार, 50 ओवर की टीम के लिए ईशान किशन मुख्य विकेटकीपर हैं, राहुल नहीं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की वनडे टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शारदुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।