Mitchell Marsh ने ट्रॉफी के ऊपर पांव रख शेयर की तस्वीर, लोगों ने लगाई लताड़

Australia ने वर्ल्ड कप जीत लिया, छठी बार फिर कंगारू वर्ल्ड चैंपियन बने, ऑस्ट्रेलिया ने भारत की सरजमीं पर किया मैदान फतेह। इस सारी खबरों क बीच अब लोग मिचेल मार्श को ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल मिचेल मार्श ने ट्रॉफी के साथ पोज देकर फोटो खिंचवाया। ट्रॉफी उनके पांव के नीचे थी जिसे देखकर फैंस काफी गुस्सा हुए।

अपडेटेड Nov 20, 2023 पर 1:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
टीम के ऑल राउंडर मिचेल मार्श की तस्वीर की ओर सबका ध्यान गया।

ऑस्ट्रेलिया ने छठी भार ODI वर्ल्ड कप जीत फिर एक बार फिर साबित कर दिया कि वो वर्ल्ड चैंपियन थी, है और रहेगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मुकाबले में रविवार को भारत के साथ कंगारुओं की फाइनल भिड़ंत थी। ट्रेविस हेड ने इस मैच में 137 गेंदों में 120 रन बनाए। ट्रेविस हेड की इस पारी की बदौलत टीम 241 रन चेज करे में कामयाब रही और इसी के साथ ODI वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी टीम ने अपने नाम कर दी।

ड्रेसिंग रूम में था जश्न का माहौल

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल था। जश्न की कई वीडियोज और तस्वीरें सामने आने लगीं। इस दौरान टीम के ऑल राउंडर मिचेल मार्श की तस्वीर की ओर सबका ध्यान गया। दरअसल मिचेल ने भी ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर क्लिक की थी लेकिन ट्रॉफी हाथों में नहीं बल्कि पांव के नीचे थी। मिचेल सोफे पर बैठे थे और पांव ट्रॉफी पर टिकाए थे। सोशल मीडिया पर यूजर्स को मिचेल मार्श का ये अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया।


ऑस्ट्रेलियाई ‘Head’ जिसने बीते छह महीनों में भारत के मुंह से छीने दो वर्ल्ड टाइटल्स, इंजरी के बाद ऐसे हुई वापसी

स्टोरी पर शेयर की तस्वीर

टीम के कप्तान पैट कमिंस ने अपनी स्टोरी पर ये तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो को लेकर यूजर्स काफी ज्यादा गुस्सा हो गए। एक यूजर ने लिखा कि कृपया ट्रॉफी के प्रति थोड़ी तो इज्जत दिखाएं। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई वर्ल्ड कप ट्रॉफी के प्रति थोड़ी तो इज्जत दिखाओ। इंडियन फैंस और टीम इंडिया से पूछो इस ट्रॉफी की कीमत।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।