Get App

IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 बारिश के चलते हुआ टाई, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती सीरीज

NZ vs Ind 3rd T20 Highlights: भारत ने आखिरी 5 ओवरों में शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के 4-4 विकेटों की बदौलत 160 रन पर समेट दिया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 22, 2022 पर 5:52 PM
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 बारिश के चलते हुआ टाई, टीम इंडिया ने 1-0 से जीती सीरीज
NZ vs Ind 3rd T20 Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से जीत ली है

NZ vs Ind 3rd T20 Highlights: भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीसरा और अंतिम टी20 (NZ vs Ind 3rd T20) मुकाबला मंगलवार को बारिश के कारण डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत टाई रहा। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-0 से जीत ली है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था, जबकि भारत ने दूसरा मैच 65 रन से जीता। वहीं, तीसरा मैच आज टाई रहा और भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली। 17 रन पर चार विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच और सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।

भारत ने आखिरी पांच ओवरों में शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह के चार-चार विकेटों की बदौलत 160 रन पर समेट दिया। हालांकि, एक समय वह दो विकेट पर 130 रन बनाकर बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। लेकिन आखिरी पांच ओवरों में कीवी टीम ने अपने आठ विकेट गंवाए।

न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉन्वे (59) और ग्लेन फिलिप्स (54) ने अर्धशतक बनाए। कप्तान केन विलियम्स की जगह खेल रहे मार्क चैपमैन ने 12 रन बनाए। कॉन्वे ने 49 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाए, जबकि फिलिप्स ने 33 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें