PM मोदी और अल्बनीज को BCCI ने गिफ्ट की भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों की तस्वीरों से बना खूबसूरत कोलाज

India-Australia:: यह कोई नार्मल कोलाज नहीं है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती और क्रिकेट कूटनीति का प्रमाण है, जिसे बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है। BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एंथनी अल्बनीज को पिछले 75 वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के क्रिकेटरों की बनी तस्वीर भेंट की। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पीएम मोदी को भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों से बना कोलाज गिफ्ट किया

अपडेटेड Mar 10, 2023 पर 2:29 PM
Story continues below Advertisement
पेटिंग में 75 साल के दौरान अपने-अपने देशों के लिए खेलने वाले महान खिलाड़ियों का कोलाज बना हुआ है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज (Anthony Albanese) को दोनों देशों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ( Border-Gavaskar Trophy) के चौथे टेस्ट मैच से पहले पिछले 75 वर्षों के दौरान खेलने वाले भारतीय (Indian cricketers) और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों (Australian cricketers) की तस्वीरों के साथ बनाई गई एक खूबसूरत कोलाज फोटो भेंट की गईं। इस पेंटिंग में दोनों देशों के उन महान क्रिकेटरों का कोलाज है, जो इन वर्षों में अपने देशों के लिए खेले हैं।

पेटिंग में 75 साल के दौरान अपने-अपने देशों के लिए खेलने वाले महान खिलाड़ियों का कोलाज बना हुआ है। यह कोई नार्मल कोलाज नहीं है, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 75 साल की दोस्ती और क्रिकेट कूटनीति का प्रमाण है, जिसे बेहतरीन तरीके से तैयार किया गया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी (Roger Binny) ने एंथनी अल्बनीज को पिछले 75 वर्षों में ऑस्ट्रेलियाई टीम के क्रिकेटरों की बनी तस्वीर भेंट की। वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने पीएम मोदी को भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीरों से बना कोलाज भेंट किया।


बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते को मजबूत करने में क्रिकेट का बड़ा योगदान है। इस वक्त दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी गुजरात में चल रही है। इस मौके को दोस्ती मजबूत करने का आधार भारतीय प्रधानमंत्री ने बनाया।

पीएम मोदी ने अल्बनीज को दिखाया स्टेडियम

प्रधानमंत्री मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले गुरुवार सुबह अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक गोल्फ कार्ट (गोल्फ खिलाड़ियों को गोल्फ कोर्स ले जाने के लिए तैयार छोटा मोटर वाहन) के जरिए पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया। पीएम मोदी और अल्बनीज ने अपने-अपने देश की क्रिकेट टीम के कप्तानों- रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप सौंपी।

टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने गोल्फ कार्ट पर सवार पीएम मोदी और अल्बनीज का तालियां बजाकर स्वागत किया। अल्बनीज बुधवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे थे। उन्होंने शहर में आयोजित कुछ कार्यक्रमों में शिरकत की थी। वहीं, पीएम मोदी बुधवार देर रात अहमदाबाद पहुंचे थे।

'भारत और आस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं'

ऑस्ट्रेलियाई के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने अपने भारतीय समकक्ष पीएम मोदी के साथ बातचीत से पहले शुक्रवार को कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया अच्छे दोस्त हैं और दोनों पक्ष इस साझेदारी को हर दिन मजबूत बना रहे हैं। अल्बनीज ने कहा कि भले ही भारत और ऑस्ट्रेलिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए क्रिकेट के मैदान पर मुकाबला कर रहे हैं, लेकिन दोनों देश मिलकर एक बेहतर दुनिया का निर्माण कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत के बाद यह बयान दिया। वह अहमदाबाद और मुंबई यात्रा के बाद गुरुवार शाम दिल्ली पहुंचे।

ये भी पढ़ें- VIDEO: ऑस्ट्रेलियाई PM के साथ IND-AUS मैच देखने पहुंचे पीएम मोदी, स्टेडियम का लगाया चक्कर, राष्ट्रगान भी गाया

अपनी भारत यात्रा से कुछ दिन पहले अल्बनीज ने कहा था कि भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत साझेदारी क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बेहतर है। पिछले साल मई में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले 2017 में तत्कालीन ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत का दौरा किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।