शमी की सुनामी में कीवियों का पत्ता साफ, पीएम मोदी भी हुए कायल

1987, 1996, 2015 और 2019 के दौरान भारत सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया। चार साल पहले मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड ने ही भारत के सफर पर लगाम कसी थी। इतने सालों के सूखे के बाद अब हरियाली छाई है। ऐसे में मोहम्मद शमी के सेमी फाइनल में दिखाए गए प्रदर्शन के पीएम मोदी भी मुरीद हो गए हैं।

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 9:02 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
विश्व कप में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे।

भारतीय टीम ने 2023 ODI वर्ल्ड कप पर 70 रनों से कीवी टीम को मात देकर दावेदारी को मजबूत कर दिया है। वानखेड़े स्टेडियम एक बार फिर भारत की जीत का गवाह बना। ऐसे में बल्लेबाजों की रिकॉर्ड तोड़ पारियां और गेंदबाजों में मोहम्मद शमी का कमाल का प्रदर्शन हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए थे। वहीं न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 रनों पर ही ढेर हो गई। इस पूरे मैच में मोहम्मद शमी ने काफी मदार गेंदबाजी की और मैच के सुपरहीरो बनकर उभरे।

मोहम्मद समी ने 9.5  ओवर की गेंदबाजी कर 7 विकेट झटके। जब भी मैच पर न्यूजीलैंड का पलड़ा हावी होता दिख रहा था मोहम्मद शमी आते और मैच का रुख बदल देते। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी खिलाड़ी की तारीफ में पोस्ट लिखा। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां शमी की इस परफॉर्मेंस को हमेशा याद रखेंगी।

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा आज का सेमीफाइनल शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन की वजह से और भी खास हो गया। इस खेल में और विश्व कप में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को क्रिकेट प्रेमी आने वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे। अच्छा खेले शमी! इससे पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली ने शतक का अर्धशतक जड़ते हुए सचिन तेंदुलकर के ODI में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। बाद में शमी ने 57 रन देकर 7 विकेट झटके। पीएम मोदी ने टीम के फाइनल में जगह बनाने पर भी शुभकामनाएं दीं। लिखते हैं -टीम इंडिया को बधाई! टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल के लिए शुभकामनाएं।


SA vs AUS World Cup Semifinal: फाइनल में जाने के लिए आखिरी कोशिश, साउथ अफ्रीका की है ऑस्ट्रेलिया से बड़ी लड़ाई

बीते ODI वर्ल्ड कप की बात करें तो 1987, 1996, 2015 और 2019 के दौरान भारत सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया। चार साल पहले मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड ने ही भारत के सफर पर लगाम कसी थी। कुल मिलाकर अब हिसाब-किताब पूरा हुआ है। अहमदाबाद में रविवार को भारत का मुकाबला 16 नवंबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में से जीतने वाली टीम के साथ होगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भारत से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दो बार वर्ल्ड कप जीत चुकी भारतीय टीम तीन बार फाइनल में पहुंची है। जिसमें से 2003 में वो वर्ल्ड कप जीतने से चुकी थी।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।