Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की मुंबई के एक अस्पताल में शनिवार को हुई घुटने की सर्जरी सफल रही। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। पंत पिछले सप्ताह एक भीषण कार दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से बच गए थे। क्रिकेटर फिलहाल, सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में हैं। ऋषभ पंत को हाल ही में उनकी लिगामेंट चोटों के इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
BCCI के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा कि ऋषभ पंत की घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी शुक्रवार को की गई। यह सर्जरी सफल रही। वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। यह सर्जरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन’ के प्रमुख और ‘आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस’ के डायरेक्टर डॉ. परदीवाला की देखरेख में हुई।
पंत को देहरादून से एयर एंबुलेंस द्वारा मुंबई ले जाया गया था, क्योंकि वह आम फ्लाइट से उड़ान भरने की स्थिति में नहीं थे। 25 वर्षीय क्रिकेटर 30 दिसंबर को हुई कार दुर्घटना में बाल बाल बच गए। दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार नेशनल हाईवे- 58 पर डिवाइडर से टकरा गई थी।
वह अपने परिवार के सदस्यों को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी। पंत के माथे पर चोट के निशान थे। साथ ही पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी।
अधिकांश चोटें हल्की थी, लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है। BCCI ने हाल ही में बताया था कि ऋषभ की लिगामेंट की चोट के लिए सर्जरी होगी और उन्हें बाद की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। उनके उबरने और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रखेगी।
BCCI के सचिव जय शाह ने कहा कि बोर्ड ऋषभ की उबरने की प्रक्रिया में सहायता और तेजी लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। इस अवधि के दौरान BCCI उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगा। बीसीसीआई से एक केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के कारण उनकी चोट का इलाज बोर्ड का विशेषाधिकार है। पंत अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज और लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में नहीं खेल पाएंगे।