IPL 2023: घुटने की सर्जरी के कारण इस साल आईपीएल नहीं खेल पाएंगे ऋषभ पंत, सौरव गांगुली ने किया कंफर्म

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने AFP को बताया कि ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेल पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पंत को ठीक होने में समय लगेगा। हालांकि, गांगुली ने कहा कि पंत की चोट से दिल्ली कैपिटल्स को फर्क पड़ेगा

अपडेटेड Jan 11, 2023 पर 3:01 PM
IPL 2023: सड़क दुर्घटना में घायल विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत की मुंबई के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक घुटने की सर्जरी हुई है

Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसकी पुष्टि की है। BCCI के सूत्रों ने हाल ही में पीटीआई को बताया था कि 7 जनवरी को पंत की मुंबई के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक घुटने की सर्जरी हुई है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के क्रिकेट डायरेक्टर सौरव गांगुली ने AFP को बताया कि ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेल पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि पंत को ठीक होने में समय लगेगा। हालांकि, गांगुली ने कहा कि पंत की चोट से दिल्ली कैपिटल्स को फर्क पड़ेगा। यह एक हादसा था। वह केवल 23 साल का है और उसके पास काफी वक्त है।

पंत की गैरहाजिरी में दिल्‍ली का कप्‍तान कौन होगा? इस सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि अभी तक इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। पत्रकार ने जब डेविड वॉर्नर (David Warner) का नाम लिया गया तो गांगुली ने कहा कि अभी कुछ तय नहीं है। जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान ने कहा कि मैं दिल्ली कैपिटल्स से कनेक्शन में हूं। यह अच्छा IPL होगा और हम बेहतर करेंगे।


सफल रही पंत के घुटने की सर्जरी

पंत पिछले दिनों एक भीषण कार दुर्घटना में चमत्कारिक रूप से बच गए थे। क्रिकेटर फिलहाल, सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में हैं। ऋषभ पंत को हाल ही में उनकी लिगामेंट चोटों के इलाज के लिए देहरादून के मैक्स अस्पताल से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।

BCCI के एक सूत्र ने पीटीआई से कहा था कि ऋषभ पंत की घुटने की ‘लिगामेंट’ की सर्जरी की गई है। यह सर्जरी सफल रही। वह डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगे। यह सर्जरी मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ‘सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन’ के प्रमुख और ‘आर्थ्रोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस’ के डायरेक्टर डॉ. परदीवाला की देखरेख में हुई।

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

पंत को देहरादून से एयर एंबुलेंस द्वारा मुंबई ले जाया गया था, क्योंकि वह आम फ्लाइट से उड़ान भरने की स्थिति में नहीं थे। 25 वर्षीय क्रिकेटर 30 दिसंबर को हुई कार दुर्घटना में बाल बाल बच गए। दिल्ली से रुड़की जाते समय उनकी कार नेशनल हाईवे- 58 पर डिवाइडर से टकरा गई थी।

ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Car Accident: सफल रही क्रिकेटर ऋषभ पंत के घुटने की सर्जरी, जानें हेल्थ अपडेट

वह अपने परिवार के सदस्यों को सरप्राइज देने के लिए दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। पंत के माथे पर चोट के निशान थे, पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी। पंत के माथे पर चोट के निशान थे। साथ ही पीठ में गंभीर चोट के साथ-साथ उनके घुटने और टखने में चोट लगी।

अधिकांश चोटें हल्की थी, लेकिन टखने और घुटने की चोट चिंताजनक है। BCCI ने हाल ही में बताया था कि ऋषभ की लिगामेंट की चोट के लिए सर्जरी होगी और उन्हें बाद की प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। उनके उबरने और रिहैबिलिटेशन के दौरान बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका ध्यान रखेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।