Rishabh Pant Car Accident: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) नहीं खेल पाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के पूर्व प्रमुख सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने इसकी पुष्टि की है। BCCI के सूत्रों ने हाल ही में पीटीआई को बताया था कि 7 जनवरी को पंत की मुंबई के एक अस्पताल में सफलतापूर्वक घुटने की सर्जरी हुई है।
