रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट हुआ वायरल, 2011 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में सिलेक्ट ना होने पर जब झलका था दर्द

2011 में रोहित शर्मा महज 24 साल के थे। अपनी काबिलियत लगातार साबित कर रहे खिलाड़ी को वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था। इस बात से बेहद निराश हुए रोहित शर्मा ने ट्वीट किया और लोगों से इससे डील करने के लिए मदद मांगी। अब 12 साल बाद लोग उन्हें टीम को वर्ल्ड कप तक पहुंचाने के लिए बधाई दे रहे हैं।

अपडेटेड Nov 16, 2023 पर 1:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा ना बनने पर बेहद, बेहद निराश हूं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप की राह में सेमी फाइनल की रुकावट को भी पार कर चुकी है। टीम ने न्यूजीलैंड को वानखेड़े स्टेडियम में धूल चटा दी। अपनी विरोधी टीम को 70 रनों से शिकस्त देकर भारतीय टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ रही है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 29 गेंदों में 47 रन बनाकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। ऐसे में फैंस उनके पुराने 2011 वर्ल्ड कप के ट्वीट पर भी चर्चा कर रहे हैं।

जब लोगों से मांगी थी मदद

12 साल पहले रोहित शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा था - वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा ना बनने पर बेहद, बेहद निराश हूं। मुझे इस स्थिति से बाहर निकलना है पर ईमानदारी से कहूं ये बहुत बड़ा झटका है मेरे लिए, आपकी क्या राय है! 31 जनवरी को रोहित शर्मा ने ये ट्वीट किया था और आज 12 साल बाद वो भारतीय टीम की वर्ल्ड कप स्क्वॉड के कप्तान हैं।


यूजर्स ने दी अब बधाई

ऐसे में उनके बारह साल पुराने ट्वीट पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप 12 साल बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठा रहे होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा कि चिंता मत करो चैंप 12 साल बाद तुम ऐसी ODI टीम बनाओगे जिसे हरा पाना किसी के भी बस की बात नहीं होगी। एक यूजर ने लिखा कि रोहित के लिए खुशी हो रही है। उनके इस दुखद ट्वीट के 13 साल बाद वो टीम को वर्ल्ड कप फाइनल में लीड कर रहे हैं। ऐसे ही परीकथाएं गढ़ी जाती हैं इसीलिए हमें स्पोर्ट्स पसंद है।

Diabetes: सदाबहार की पत्तियों से सदैव के लिए खत्म होगा ब्लड शुगर, जानिए कैसे करें सेवन

रोहित शर्मा को हुआ था दुख

2011 में रोहित शर्मा महज 24 साल के थे। उन्हें कंधे की इंजरी थी और वो रिकवर भी हो गए थे फिर भी उन्हें बतौर बल्लेबाज टीम में जगह नहीं दी गई। 2013 में उन्होंने भारतीय टीम के लिए बतौर ओपनर शुरुआत की। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच को यूजर्स शमीफाइनल भी कह रहे हैं। इस मैच में अकेले शमी ने 7 कीवी खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।