Get App

T20 World Cup: सूर्यकुमार-राहुल के अर्धशतक से भारत की जिंबाब्वे पर आसान जीत, 10 नवंबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

T20 World Cup: भारत ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया है। जिम्बाब्वे 115 रनों पर ऑल आउट हो गई। भारत अब गुरुवार 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में एडीलेड में इंग्लैंड से भिड़ेगा

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 06, 2022 पर 7:09 PM
T20 World Cup: सूर्यकुमार-राहुल के अर्धशतक से भारत की जिंबाब्वे पर आसान जीत, 10 नवंबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगी भिड़ंत
सूर्यकुमार और पंड्या की तेजतर्रार साझेदारी से भारत मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा

T20 World Cup: दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और लोकेश राहुल (KL Rahul) के अर्धशतक के बाद रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत टी20 विश्व कप में जिंबाब्वे (Zimbabwe) को 71 रन से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा गया है। भारत की अब 10 नवंबर को सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) से भिड़ंत होगी। इस जीत ने टीम इंडिया को अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया है। वह अब सेमीफाइनल-2 में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में खेलेगा।

भारत के 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे ने अश्विन (22 रन पर तीन विकेट), मोहम्मद शमी (14 रन पर दो विकेट) और हार्दिक पंड्या (16 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इसके बाद पूरी टीम 17.2 ओवर में 115 रन पर ढेर हो गई।

जिंबाब्वे की ओर से रेयान बर्ल (35) और सिकंदर रजा (34) ने छठे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा जिंबाब्वे का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी एक-एक विकेट चटकाया।

सूर्यकुमार और राहुल की शानदार बल्लेबाजी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें