ICC World Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में शतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में विराट के करियर का 50वां शतक है। वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल मैचों में 100 शतक लगाए हैं। इसमें 49 शतक वनडे में और 51 शतक टेस्ट क्रिकेट में हैं। विराट कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।
ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में विराट कोहली ने 117 रन की शानदार पारी खेली है। कोहली ने इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए।
कोहली अब क्रिकेट वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 80 रन बनाते ही सचिन का रिकॉर्ड यह तोड़ दिया। भारत रत्न सचिन ने 2003 के वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे।
किंग कोहली वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने ने इस मामले में भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2003 के सीजन में 7 मौकों पर 50 या उससे ज्यादा का स्कोर किया था।
कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने ICC विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार शुरूआत की। शुभमन गिल क्रैम्प के चलते मैदान से बाहर गए। वे अपने शतक से महज 21 रन दूर थे। रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा।
भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लैटे। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाए। गिल ने 13वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया।
उन्होंने अगले ओवर में रचिन रविंद्र के खिलाफ एक रन दौड़कर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। खबर लिखे जाने तक पारी की 28वें ओवर के बाद विराट कोहली 51 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली के साथ श्रेयस अय्यर 101 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।