ICC World Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में शतक पूरा कर लिया है। यह वनडे क्रिकेट में विराट के करियर का 50वां शतक है। वे वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल मैचों में 100 शतक लगाए हैं। इसमें 49 शतक वनडे में और 51 शतक टेस्ट क्रिकेट में हैं। विराट कोहली ने 279वीं पारी में अपने 50 वनडे शतक पूरे किए हैं।
