IPL की आचार संहिता उल्लंघन के लिए विराट कोहली पर लगा भारी भरकम जुर्माना, धोनी की टीम के खिलाफ इस हरकत के लिए मिली सजा

IPL 2023 के एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रनों पर ढेर हो गई

अपडेटेड Apr 18, 2023 पर 11:58 AM
कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। कोहली पर यह जुर्माना सोमवार को IPL 2023 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान लगाया गया। बता दें कि IPL 2023 के एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 रनों से हरा दिया। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 218 रनों पर ढेर हो गई।

कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.2 के तहत स्तर 1 के अपराध को स्वीकार कर लिया है। आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लिए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी है।

IPL की ओर से बयान में कहा गया है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली पर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।


इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे (83) और शिवम दुबे (52) के बेहतरीन अर्धशतक और अजिंक्या रहाणे (37) के तेज पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 226 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: सूर्यकुमार यादव पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, नितीश राणा और ऋतिक शौकीन को भी देना पड़ा फाइन

जवाब में आरसीबी की टीम कप्तान फॉफ डू प्लेसिस (62) और ग्लेन मैक्सवेल (76) के बेहतरीन अर्धशतकों के बावजूद 20 ओवर में 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी और 8 रन से मैच हार गई। एक वक्त लग रहा था कि RCB इस लक्ष्य का पीछा सफलता से कर लेगी। हालांकि, दिनेश कार्तिक के आउट होने के बाद वह चूक गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।