Get App

Women IPL: महिला आईपीएल के लिए रिटायरमेंट के बाद मैदान पर फिर वापसी करेंगी मिताली राज

Women IPL का उद्घाटन सत्र 3 से 26 मार्च तक खेले जाने की संभावना है। इसके बाद पुरुषों के IPL का आयोजन होगा। IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल ने हाल ही में कहा था कि महिला आईपीएल में टीम के मालिक होने के लिए कॉर्पोरेट घरानों ने बहुत रुचि दिखाई है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 16, 2023 पर 1:20 PM
Women IPL: महिला आईपीएल के लिए रिटायरमेंट के बाद मैदान पर फिर वापसी करेंगी मिताली राज
मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर चुकी हैं

Women IPL 2023: महिला क्रिकेट टीम इंडिया की पूर्व कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) आगामी महिला आईपीएल (Women IPL) के लिए रिटायरमेंट के बाद एक बार फिर मैदान के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके मार्च के पहले सप्ताह से खेले जाने की संभावना है। न्यूज 18 की मानें तो महिला आईपीएल एक बड़ा इवेंट होने वाला है और इसके लिए मिताली राज अपनी रिटायरमेंट भी वापस ले सकती हैं। Women IPL का उद्घाटन सत्र 3 से 26 मार्च तक खेले जाने की संभावना है। इसके बाद पुरुषों के IPL का आयोजन होगा। IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि महिला आईपीएल में टीम के मालिक होने के लिए कॉर्पोरेट घरानों ने बहुत रुचि दिखाई है।

मिताली की महिला आईपीएल में भागीदारी की खबर निश्चित रूप से टूर्नामेंट को चार चांद लगा देगी, क्योंकि अनुभवी खिलाड़ी वर्षों से भारत में महिला क्रिकेट का चेहरा रही हैं। जुलाई 2022 में इंग्लैंड की पूर्व खिलाड़ी ईशा गुहा और न्यूजीलैंड के पूर्व ऑफ स्पिनर फ्रेंकी मैके के साथ बातचीत में मिताली ने WIPL के लिए क्रिकेट मैदान पर वापसा का संकेत दिया था।

ICC के 100% क्रिकेट पोडकास्ट पर बातचीत में मिताली ने WIPL के लिए रिटायरमेंट से वापस आने का संकेत दिया था। मिताली राज ने कहा था कि मैं वह विकल्प खुला रख रही हूं। मैंने अभी फैसला नहीं किया है। महिला आईपीएल होने में अभी कुछ और महीने बाकी हैं। महिला आईपीएल के पहले सीजनका हिस्सा बनना अच्छा होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें