Get App

Women IPL: महिला आईपीएल की तैयारियों में जुटा BCCI, फ्रैंचाइजी खरीदने के लिए लिए इच्छुक पार्टियों से मंगवाई बोली

Women IPL का उद्घाटन सत्र 3 से 26 मार्च तक खेले जाने की संभावना है। इसके बाद पुरुषों के IPL का आयोजन होगा। IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा कि महिला आईपीएल में टीम के मालिक होने के लिए कॉर्पोरेट घरानों ने बहुत रुचि दिखाई है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 05, 2023 पर 12:25 PM
Women IPL: महिला आईपीएल की तैयारियों में जुटा BCCI, फ्रैंचाइजी खरीदने के लिए लिए इच्छुक पार्टियों से मंगवाई बोली
Women IPL: महिला आईपीएल टूर्नामेंट में पांच टीमें शामिल होंगी जो दो बार एक-दूसरे से खेलेंगी

Women IPL: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) मार्च में होने वाली महिला इंडियन प्रीमियर लीग (WIPL) के शुरुआती सत्र के लिए टीमों के स्वामित्व और संचालन के लिए बोलियां आमंत्रित की है। द इकोनॉमिक टाइम्स (ET) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इन बोलियों के लिए टेंडर 5 लाख रुपये के नॉन रिफंडेबल फीस के भुगतान के बाद उपलब्ध होगी। यह 21 जनवरी, 2023 तक खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महिला आईपीएल का उद्घाटन सत्र 3 से 26 मार्च तक खेले जाने की संभावना है। इसके बाद पुरुषों के आईपीएल (IPL 2023) का आयोजन होगा। IPL के अध्यक्ष अरुण धूमल ने इकोनॉमिक टाइम्स से कहा कि महिला आईपीएल में टीम के मालिक होने के लिए कॉर्पोरेट घरानों में बहुत रुचि (Lot of Interest) है। उन्होंने ईटी से कहा, 'WIPL में दिलचस्पी को देखते हुए हमें फ्रेंचाइजी मालिकों का एक अच्छा ग्रुप मिलने की उम्मीद है।

BCCI से जारी एक बयान के मुताबिक, ‘भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला इंडियन प्रीमियर लीग में टीम के स्वामित्व और संचालन के अधिकार के लिए टेंडर इन्विटेशन (Invitation to Tender-ITT) जारी करने की घोषणा की।’

इसके मुताबिक, ‘आईपीएल की संचालन समिति एक टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से महिला इंडियन प्रीमियर लीग में एक टीम के स्वामित्व और संचालन का अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रतिष्ठित संस्थाओं से बोली आमंत्रित करती है।’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें