Get App

World Cup 2023: वर्ल्ड कप में होगी पैसों की बारिश! Ad रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आने का अनुमान

ICC World Cup 2023: क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 आगामी 5 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप से एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स को फेस्टिव सीजन के दौरान विज्ञापन खर्च में 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा

Akhileshअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 7:13 PM
World Cup 2023: वर्ल्ड कप में होगी पैसों की बारिश! Ad रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आने का अनुमान
World Cup 2023: भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया अपना तीसरा ODI वर्ल्ड कप खिताब हर हाल में घर से बाहर न जाने दे

ICC World Cup 2023: क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 आगामी 5 अक्टूबर को शुरू होने जा रहा है। इस वर्ल्ड कप से एडवरटाइजिंग रेवेन्यू 2,000 करोड़ रुपये से अधिक आने का अनुमान है। मार्केट एक्सपर्ट्स को फेस्टिव सीजन के दौरान विज्ञापन खर्च में 15 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला पिछली बार की चैंपियन टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। टीम इंडिया अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगी।

भारतीय क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि टीम इंडिया अपना तीसरा ODI वर्ल्ड कप खिताब हर हाल में घर से बाहर न जाने दे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि दशहरा-दिवाली के दौरान होने वाले सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक ने विज्ञापनदाताओं की रुचि बढ़ा दी है। इस साल क्रिकेट महाकुंभ में विज्ञापन खर्च 2019 वर्ल्ड कप के मुकाबले दोगुना होने की उम्मीद है।

विज्ञापन एजेंसी पल्प स्ट्रैटेजी (Pulp Strategy) की MD अंबिका शर्मा ने कहा, "मेरा अनुमान है कि फेस्टिव सीजन में विज्ञापन खर्च 2022 की तुलना में 2023 में कम से कम 10-15 प्रतिशत बढ़ जाएगा। इसका एक कारण आगामी क्रिकेट वर्ल्ड कप है जो बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित करेगा।" फेस्टिव पीरियड में कुल सलाना विज्ञापन खर्च का लगभग 40-45 फीसदी होता है।

2,200 करोड़ रुपये का Ad रेवेन्यू आने की संभावना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें