World Cup 2023: विश्व कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, BCCI और ICC ने ठुकराई वेन्यू बदलने की मांग

World Cup 2023: पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड चाहता था कि दोनों मैचों के स्थानों की अदला-बदली की जाए ताकि पाकिस्तान को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया और बेंगलुरु में अफगानिस्तान से खेलने का मौका मिल सके। हालांकि, उनके अनुरोध को बीसीसीआई और आईसीसी ने ठुकरा दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में बोर्ड के बीच एक संयुक्त बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया

अपडेटेड Jun 22, 2023 पर 4:56 PM
World Cup 2023: भारत ने अप्रैल 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था

World Cup 2023: भारत में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2023) से पहले पाकिस्तान को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप 2023 मैचों के स्थानों की अदला-बदली करने के पाकिस्तान के अनुरोध को BCCI और ICC ने कथित तौर पर खारिज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार BCCI और ICC ने हाल ही में एक बैठक के बाद PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के आवेदन को खारिज करने का फैसला लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस संयुक्त फैसले की जानकारी दी जा चुकी है।

बता दें कि क्रिकेट ODI विश्व कप इस साल भारत में होना है जिसे लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है। पाकिस्तानी बोर्ड ने BCCI और ICC के सामने डिमांड रखी थी कि विश्व कप 2023 के पाकिस्तान के मुकाबले चेन्नई बजाय किसी और वेन्यू पर खेले जाए।

पाकितानी टीम को वनडे विश्व कपल 2023 में अपने दो टीमों के खिलाफ मुकाबले के लिए वेन्यू में बदलाव की मांग उठाई थी जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरू में खेलना शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वर्ल्ड कप के दो लीग मैच के लिए पाकिस्तान वेन्यू में बदलाव चाहता था।


क्या थी पाकिस्तान की मांग?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को उम्मीद थी कि भारत में 2023 वनडे विश्व कप के दौरान उनके दो मैचों के आयोजन स्थल एक-दूसरे से बदल दिए जाएंगे। ड्राफ्ट शेड्यूल के अनुसार, बाबर आजम की टीम 20 अक्टूबर को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी और 23 अक्टूबर को चेन्नई में अफगानिस्तान से भिड़ेगी।

PCB चाहता था कि दोनों मैचों के स्थानों की अदला-बदली की जाए ताकि पाकिस्तान को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया और बेंगलुरु में अफगानिस्तान से खेलने का मौका मिल सके। हालांकि, उनके अनुरोध को बीसीसीआई और आईसीसी ने ठुकरा दिया है।

ये भी पढ़ें- चीन के रेस्टोरेंट में भीषण विस्फोट में 31 लोगों की दर्दनाक मौत, गैस लीक होने से हुआ ब्लास्ट

Cricbuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में बोर्ड के बीच एक संयुक्त बैठक हुई थी, जिसमें उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया। भारत ने अप्रैल 2011 में श्रीलंका को फाइनल में हराकर 28 साल बाद वनडे विश्व कप जीता था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।