World Cup में Dua Lipa नहीं ये सितारे करेंगे परफॉर्म, देखिए लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल

वर्ल्ड कप के सेमी फाइनलिस्ट से Dua Lipa ने हाल ही में बात की। ऐसे में क्रिकेटर्स शुभमन गिल, केएल राहुल और केन विलियम्सन ने Dua Lipa से कुछ सवाल किए। हालांकि जब परफॉर्मर्स की लिस्ट को शेयर किया गया तो उसमें सिंगर का नाम नहीं था। इसमें इंडियन म्यूजिक कंपोजर प्रीतम का नाम देखने को मिला।

अपडेटेड Nov 18, 2023 पर 3:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अहमदाबाद के स्टेडियम के ऊपर से रविवार को इंडियन एयर फोर्स का प्लेन भी गुजरा।

क्रिकेट के वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की टीम का मुकाबला पांच बार विजेता रही ऑस्ट्रेलिया से होने जा रहा है। रविवार को होने वाले इस मुकाबले की तैयारियां अहमदाबाद में जोरो-शोरों से जारी है। ऐसे में ये खबर भी सोशल मीडिया पर छाई थी कि पॉप स्टार Dua Lipa का नाम परफॉर्मर्स की लिस्ट है। हालांकि BCCI ने शनिवार को शो में शामिल हस्तियों की लिस्ट शेयर की इसमें Dua Lipa का नाम शामिल नहीं है। 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत ने एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीती है। ODI वर्ल्ड कप जीतकर टीम के पास ट्रॉफी के दस साल के सूखे को दूर करने का मौका है।

हेड कोच का टीम के नाम संदेश

पूर्व इंडियन टीम हेड कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत से पहले दिए एक बयान में कहा कि भारत वर्ल्ड कप जीतेगा। उन्हें कुछ भी अलग करने की जरूरत नहीं है। पिछले दो गेमों से जो कर रहे हैं बस वो जारी रखना है। मैं चाहता हूं कि टीम शांत रहे और आराम से प्रेशर हैंडल करे। हर इंडियन क्रिकेटर टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहा है जो कि अच्छा साइन है।


स्टेडियम में जोनिता करेंगी परफॉर्म

बता दें कि फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में आप जोनिता गांधी, म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती और अकासा सिंह को परफॉर्म करते हुए देखेंगे। वर्ल्ड कप के सेमी फाइनलिस्ट से Dua Lipa ने हाल ही में बात की। ऐसे में क्रिकेटर्स शुभमन गिल, केएल राहुल और केन विलियम्सन ने Dua Lipa से कुछ सवाल किए। गिल ने पूछा कि आप ओपनिंग और क्लोजिंग सेरेमनी में कौन सा गाना गाएंगी? ऐसे में पॉप स्टार फिजिकल गाने को लेकर अपडेट दी थी।

Sam Altman ChatGPT के जरिए दुनिया के लिए AI के रास्ते खोलने वाले व्यक्ति, कैसे Open AI से हुए बाहर

आसमान में कलाबाजियां

अहमदाबाद के स्टेडियम के ऊपर से रविवार को इंडियन एयर फोर्स का प्लेन भी गुजरा। गुजरात के डिफेंस PRO अनाउंस किया कि Surya Kiran एरोबैटिक टीम हवा में कलाबाजियां दिखाएगी। भारत ने जहां सेमी फाइनल में कीवी टीम को पछाड़ा है वहीं कंगारू प्रोटीयाज को हराकर फाइनल में पहुंचे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।