WPL Auction 2024: 10 लाख के बेस प्राइस ₹2 करोड़ की बोली! भारत की काशवी गौतम ने रचा इतिहास, इन प्लेययर्स पर भी बरसा पैसा

WPL Auction 2024: आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले महिला टी20 टूर्नामेंट, यानी महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) 2024 की शनिवार को मुंबई में बोली आयोजित की गई। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) और भारत की तेज गेंदबाज काशवी गौतम (Kashvee Gautam) सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। एनाबेल जहां दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा

अपडेटेड Dec 09, 2023 पर 11:04 PM
WPL Auction 2024: काशवी को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया

आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले महिला टी20 टूर्नामेंट, यानी महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) 2024 की शनिवार को मुंबई में बोली आयोजित की गई। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) और भारत की तेज गेंदबाज काशवी गौतम (Kashvee Gautam) सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। एनाबेल को जहां दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं काशवी को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। काशवी का बेस प्राइस महज 10 लाख रुपये का था। नीलामी के दौरान काशवी के लिए गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स दोनों आपस में भिड़ गई। हालांकि अंत में गुजरात की टीम बोली जीतने में सफल रही।

खास बात यह है काशवी गौतम, ‘अनकैप्ड’ प्लेयर हैं। यानी उन्होंने अभी तक एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। भारत की एक और ‘अनकैप्ड’ प्लेयर, 22 वर्षीय वृंदा दिनेश (Vrinda Dinesh) के लिए भी बड़ी बोली लगी। उन्हें यूपी वारियर्स ने 1.3 करोड़ रुपये में खरीदा। वृंदा और काशवी दोनों ने हाल ही में इंडिया ए की ओर से इंग्लैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में खेली थीं। इस सीरीज में उन्होंने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया था।

नीलामी के शुरुआती चरण में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए ऊंची बोलियां लगी। पहले आल राउंडर एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। इसके बाद गुजरात की टीम ने बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड को एक करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया। सरदलैंड के लिए पिछली चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगायी लेकिन फिर वह पीछे हट गयी।


यह भी पढ़ें- Paytm के शेयरों में आया गिरावट अच्छा, मोतीलाल ओसवाल के सिद्धार्थ खेमका ने दी Buy की राय

दक्षिण अफ्रीका की तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.20 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया जो उनके ‘बेस प्राइस’ से तीन गुना था। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने नीलामी के शुरु में आस्ट्रेलिया की जॉर्जिया वारेहैम को 40 लाख रूपये में खरीदा। उन्होंने इंग्लैंड की केट क्रास को 30 लाख रुपये और 37 साल की भारतीय स्पिनर एकता बिष्ट को ‘बेस प्राइस’ से दुगनी कीमत पर 60 लाख रुपये में टीम में शामिल किया।

महिला प्रीमियर लीग 2024 की नीलामी में कुल 5 महिला क्रिकेटरों के लिए 1 करोड़ से अधिक की बोली लगी। उनके नाम आप नीचे देख सकते हैं-

NO. खिलाड़ी का नाम टीम का नाम अमाउंट
1. एनाबेल सदरलैंड (आस्ट्रेलिया) दिल्ली कैपिटल्स 2 करोड़ रुपये
2. काशवी गौतम (भारत) गुजरात जायंट्स 2 करोड़ रुपये
3. वृंदा दिनेश (भारत) यूपी वारियर्स 1.3 करोड़  रुपये
4. शबनीम इस्माइल (दक्षिण अफ्रीका) मुंबई इंडियंड 1.2 करोड़  रुपये
5. फोएबे लिचफील्ड (आस्ट्रेलिया) गुजरात जायंट्स 1 करोड़  रुपये


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।