आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होने वाले महिला टी20 टूर्नामेंट, यानी महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) 2024 की शनिवार को मुंबई में बोली आयोजित की गई। नीलामी में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) और भारत की तेज गेंदबाज काशवी गौतम (Kashvee Gautam) सबसे महंगी खिलाड़ी बनकर उभरीं। एनाबेल को जहां दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं काशवी को गुजरात जायंट्स ने दो करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। काशवी का बेस प्राइस महज 10 लाख रुपये का था। नीलामी के दौरान काशवी के लिए गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स दोनों आपस में भिड़ गई। हालांकि अंत में गुजरात की टीम बोली जीतने में सफल रही।
