Get App

Cyclone Mandous: आज चेन्नई तट से गुजरेगा चक्रवाती तूफान 'मैंडूस'! इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद, तमिलनाडु के 13 जिलों में रेड अलर्ट

Cyclone Mandous: तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की सरकारें तूफान से निपटने के लिए सतर्क हैं और एहतियाती कदम उठा रहे हैं। NDRF को भी तैनात किया गया है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Dec 09, 2022 पर 10:32 AM
Cyclone Mandous: आज चेन्नई तट से गुजरेगा चक्रवाती तूफान 'मैंडूस'! इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका, स्कूल-कॉलेज बंद, तमिलनाडु के 13 जिलों में रेड अलर्ट
Cyclone Mandous: चक्रवाती तूफान 'मैंडूस पुडुचेरी और चेन्नई से करीब 160 किलोमीटर दूर है

Cyclone Mandous News Live Updates Today (December 9): बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस (Cyclone Mandous)’ के आज यानी 9 दिसंबर की आधी रात पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा और पुडुचेरी के बीच से गुजरने की आशंका है। इसके मद्देनजर राजधानी चेन्नई (Chennai Rainfall) सहित तमिलनाडु (Tamil Nadu Rainfall) के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश की सरकारें तूफान से निपटने के लिए सतर्क हैं और एहतियाती कदम उठा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा राहत बल को भी तैनात किया गया है।

NDRF की टीमें तैनात, स्कूल-कॉलेज बंद

तमिलनाडु सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रबंधन बल के लगभग 400 कर्मियों वाली 12 टीमों को कावेरी डेल्टा क्षेत्र में नागापट्टिनम और तंजावुर, चेन्नई, इसके तीन पड़ोसी जिलों और कुड्डालोर सहित कुल 10 जिलों में तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों में शुक्रवार को स्कूल और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' को देखते हुए चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, विलुप्पुरम, कुड्डालोर, रानीपेट, वेल्लोर और तिरुवल्लूर सहित लगभग 27 जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

आज चेन्नई में दे सकता है दस्तक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें