डेटिंग ऐप्स (Dating Apps) के यूजर्स को हमेशा इस बात की डर सताता रहता है कि कहीं उनका सामना Dating App पर घर के किसी सदस्य, दोस्त, रिश्तेदार, colleagues या एक्स-ब्वॉयफ्रेंड से न हो जाए। लेकिन अगर डेटिंग और अपना अकेलापन दूर करने के लिए आप टिंडर (Tinder) का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको डरने की जरूरत नहीं है।

दरअसल, Tinder ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिसकी मदद से आपको अब इस डेटिंग एप पर अपका कोई परिचित, दोस्त या रिश्तेदार नहीं देख पाएगा। इसके लिए Tinder एक नया फीचर लेकर आया है, जिससे आप इस ऐप के बार जितने भी लोगों को जानते हैं, उन्हें ब्लॉक कर सकते हैं।

टिंडर ने कहा कि यह लोगों का पर्सनल स्पेस है। यहां अगर आपको कजिन, दोस्ट या रिश्तेदार आपको देख लेता है तो आपको बारे में गलत धारणाएं बनाने लगता है। अक्सर ऐसा होता था कि इस प्लेटफॉर्म पर जान-पहचान वाले लोग मिल जाते हैं, क्योंकि आप नहीं जानते कि अगले पल किससे आप इस ऐप पर किससे कनेक्ट होने वाले हैं।

इसे देखते हुए टिंडर ने नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे यीजर अपने फोन के सभी कॉन्टैक्ट्स को ब्लॉक कर सकते हैं। Tinder के Block Contacts फीचर से आप आसानी से अपने फोन में सेव किए गए सभी कॉन्टैक्ट को ब्लॉक तक सकते हैं, या जिसे चाहें उसे ब्लॉक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको अपने डिवाइस का कॉन्टैक्ट लिस्ट टिंडर के साथ शेयर करना होता है। आप जिसे ब्लॉक करना चाहते हैं, उस कॉन्टैक्ट नंबर पर सिलेक्ट करके आप उस यूजर को ब्लॉक कर सकते हैं, जिससे वह टिंडर पर आपको नहीं देख पाएगा। इसमें खास बात यह कि आप जिसे ब्लॉक करेंगे उसके पास इसका नोटिफिकेशन भी नहीं जाएगा। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।