DDA Flats: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) अपनी हाउसिंग स्कीम फेज IV के तहत 30 जून को दोपहर 12 बजे से 5,500 फ्लैटों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू करने वाला है। इन फ्लैट्स में 40 HIG फ्लैट जसोला में है। द्वारका में 50 MIG फ्लैट्स हैं। ये MIG फ्लैट्स लोक नायक पुरम, रोहिणी, सिरसपुर और नरेला में हैं। नरेला में लो इनकम ग्रुप (LIG) और इकोनॉमिक वीकर सेक्शन (EWS) फ्लैट्स के अलावा 149 MIG फ्लैट्स भी हैं। आप किसी भी तरह का फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,000 रुपये दी होगी। ये पैसा वापिस नहीं किया जाएगा।
घर के लिए अप्लाई करने के बाद खरीदारों को प्रत्येक साइट पर नमूना फ्लैट देखने और अपनी पसंद के फ्लैट की बुकिंग करने के लिए 4-5 दिनों की एक विंडो दिया जाएगा। अपना पसंदीदा घर बुक करने के लिए 10 जुलाई के बाद पांच दिन की विंडो दी जाएगी। फ्लैटों की ऑनलाइन बुकिंग के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया जाएगा।
डीडीए की योजना के तहत जसोला में 40 हायर इनकम ग्रुप (HIG) फ्लैटों, द्वारका और नरेला में 200 मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन खुला रहेगा। पंजीकरण खुला रहेगा। नरेला में 900 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) फ्लैटों के साथ-साथ लोकनायक पुरम, रोहिणी, सिरसपुर और नरेला में कुल 4,400 LIG फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन होगा।
बनवाना होगा इनकम सर्टिफिकेट
डीडीए के मुताबिक इस हाउसिंग स्कीम में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी सेगमेंट को ज्यादा प्राथमिकता दी जा रही है। इनके लिए छूट के साथ फ्लैट्स की कीमतें तय की गई हैं। ईडब्ल्यूएस फ्लैट की बुकिंग और रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदकों को पूरे परिवार का 10 लाख रुपये से कम का इनकम सर्टिफिकेट बनवाना होगा।
डीडीए अधिकारी के मुताबिक ईडब्ल्यूएस केटेगरी के लोग बुकिंग अमाउंट के रूप में 50,000 रुपये देकर फ्लैट बुक कर सकते हैं। एलआईजी 1 लाख रुपये में, एमआईजी 4 लाख रुपये में और एचआईजी 10 लाख रुपये में फ्लैट बुक कर सकते हैं।
जसोला विहार में HIG फ्लैट्स की कीमत 2.08 करोड़ रुपये से 2.18 करोड़ रुपये तक है। द्वारका में एमआईजी फ्लैट की कीमत 1.25 करोड़ रुपये से लेकर 1.35 करोड़ रुपये तक है। जबकि नरेला और रोहिणी में एलआईजी फ्लैट की कीमत 15 लाख रुपये, सिरसपुर में 17 लाख रुपये और लोक नायकपुरम में 30 लाख रुपये है।
DDA की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई
दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं।
पर्सनल जानकारी के साथ ऑनलाइन अप्लाई करें।
आवेदन पत्र के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
फॉर्म पूरा करने और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एप्लिकेशन फीस भर दें।
एक बार पेमेंट हो जाने के बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रख लें। ये भविष्य में आपके काम आएगा।