गुड न्यूज! DDA ने बदले हाउसिंग स्कीम के नियम, अब बढ़ा सकते हैं अपने फ्लैट का साइज

DDA Housing Flats Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों के पास अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए एक नई फ्लैट योजना शुरू की है। इस योजना में लोगों को 5500 फ्लैट आवंटित किये जायेंगे। इस नई योजना के साथ ही डीडीए ने लोगों को एक नई सुविधा भी दी है

अपडेटेड Jul 04, 2023 पर 11:40 AM
DDA: नई योजना के साथ ही डीडीए ने लोगों को एक नई सुविधा भी दी है।

DDA Housing Flats Scheme: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों के पास अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए एक नई फ्लैट योजना शुरू की है। इस योजना में लोगों को 5500 फ्लैट आवंटित किये जायेंगे। इस नई योजना के साथ ही डीडीए ने लोगों को एक नई सुविधा भी दी है, जिसके तहत लोग दो अगल-बगल के फ्लैटों को जोड़कर अपने फ्लैट के साइज को बढ़ा सकते हैं।

बढ़ा सकते हैं घर का साइज

डीडीए के मुताबिक चल रही फ्लैट योजना के तहत स्कीम के तहत दिये जा रहे फ्लैटों को जोड़ने की मंजूरी दे दी है। इससे फ्लैट मालिक अपने फ्लैट का साइज बढ़ा सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि दोनों फ्लैट के बीच की दीवार में गेट लगाने से मालिक अपने घर का साइज बढ़ा सकेंगे।


फ्लैट स्कीम को मिला जोरदार रिस्पॉन्स

डीडीए ने यह नई फ्लैट स्कीम 30 जून को खोली है, जिसमें लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर फ्लैट बांटे जाएंगे। डीडीए अधिकारियों ने बताया कि इस योजना को लोगों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस योजना में अब तक करीब 4000 लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

क्या है नया नियम

डीडीए के मुताबिक यदि कोई आवेदक एक साथ दो फ्लैट खरीदता है तो फ्लैट मालिक आवश्यक शर्तों के साथ एक गेट लगाकर दोनों फ्लैट को जोड़ सकता है। यह नियम सभी तरह के फ्लैट और इलाकों पर लागू होगा। हालांकि, इसके लिए लोगों को जरूरी मंजूरी लेनी होगी। नई योजना में HIG, MIG और LIG फ्लैट निकाले गए हैं। जो भी लोग दिल्ली में अपना घर होने का सपना देख रहे हैं, ये योजना उन लोगों के ही काम आएगी।

डीडीए की स्कीम में फ्लैटों की संख्या

एचआईजी- 40 से 50 (जसोला)

एमआईजी- 200 (नरेला और द्वारका)

एलआईजी- 1,760 (रोहिणी, लोकनायक पुरम, सिरसपुर)

ईडब्ल्यूएस- 900 से अधिक (नरेला)

DDA डीडीए आवास योजना: फ्लैटों की कीमत

रोहिणी में फ्लैट - 14.15 लाख रुपये से 41.11 लाख रुपये

लोकनायक पुरम - 27.5 लाख रुपये से 28.5 लाख रुपये

सिरसपुर - 17.5 लाख रुपये से 17.75 लाख रुपये

DDA की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर सकते हैं अप्लाई

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) की आधिकारिक वेबसाइट www.dda.gov.in पर जाएं।

पर्सनल जानकारी के साथ ऑनलाइन अप्लाई करें।

आवेदन पत्र के साथ आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

फॉर्म पूरा करने और सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद एप्लिकेशन फीस भर दें।

एक बार पेमेंट हो जाने के बाद, रजिस्ट्रेशन नंबर को संभाल कर रख लें। ये भविष्य में आपके काम आएगा।

HMA Agro IPO Listing: बीफ कंपनी की मार्केट में धांसू एंट्री, हर शेयर पर आईपीओ निवेशक इतने मुनाफे में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।