दिल्ली: 31 दिसंबर तक 50 फीसदी सरकारी कर्मचारी करेंगे घर से काम, आदेश जारी

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते सरकारी दफ्तर में 50 फीसदी कर्मचारी घर से काम करेंगे

अपडेटेड Apr 19, 2021 पर 7:19 PM
Story continues below Advertisement

Delhi: दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के चलते सरकार ने सरकारी दफ्तरों में कर्मचारियों की संख्या घटाने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने फैसला लिया है कि गैर जरूरी सेवाओं से जुड़े  50 फीसदी सरकारी कर्मचारी घर से काम करेंगे। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है कि दफ्तर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा सके। हालांकि यह नियम ग्रेड वन और आला अधिकारियों पर लागू नहीं होगा। यह नियम स्वास्थ्य, स्वच्छता, पुलिस, आपदा प्रबंधन सिविल डिफेंस, होम गार्ड, बिजली, जलापूर्ति सरीखी बेहद जरूरी सेवाओं पर लागू नहीं होगा। एक माह बाद हालात में कुछ बदलाव होता है तो सरकार नया आदेश जारी करेगी।

इस आदेश में प्राइवेट कंपनियों के ऑफिस भी 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की सलाह दी गई है। इस आदेश में कहा गया है कि कंपनियां काम के घंटों और कर्मचारियों की संख्या को कम करें। कंपनियों को कहा गया है कि जहां तक संभव हो सके कर्मचारियों से घर से ही काम कराएं।

बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5,61,742 हो गए हैं, जिसमें से 5,16,166 लोग ठीक हो चुके हैं। इस तरह अभी 36,578 लोग संक्रमित हैं। दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या शनिवार को बढ़कर 5331 हो गई। शनिवार को कोरोना के 4,998 नए मामले सामने आए। देश की राजधानी दिल्ली में अब तक 8,998 लोग कोरोना वायरस से अपना जान गंवा चुके हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।