Delhi Air Quality: दिल्ली (Delhi) में शुक्रवार को आसमान साफ रहने के बावजूद हवा की क्वालिटी (Air Quality) 'गंभीर' दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हवा की क्वालिटी गुरुवार को '333' से खराब होकर शुक्रवार को औसत AQI 455 पर पहुंच गई, जो इस मौसम में अब तक का सबसे ज्यादा है। कमजोर हवाओं के कारण पोल्यूटेंट के खराब फैलाव ने हवा की क्वालिटी "बहुत खराब" (Very Poor) कैटेगरी में पहुंचा दिया।
