Delhi Air Quality: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी (Delhi Air Quality) की बिगड़ती स्थिति के मद्देनजर शहर में एक बार से कई तरह की पांबदियां लागू कर दी गई हैं। दिल्ली में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (Delhi AQI) एक बार फिर 400 के पार चल गई, जिसे देखते हुए CAQM ने GRAP की तीसरी स्टेज लागू कर दी गई है। इसके तहत शहर में निर्माण कार्यों और तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूरी तरह बैन रहेगा।
