Nokia 2780 Flip: नोकिया ने सिर्फ 6700 रुपये में लॉन्च किया धांसू मोबाइल, जानें स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत

अगर आप कम बजट में एक अच्छी और आकर्षक डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Nokia 2780 Flip फोन काफी बेहतर है

अपडेटेड Dec 04, 2022 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन एक दमदार बैटरी से लैस है जो एक बार चार्ज करने पर 18 दिनों तक चल सकती है

Nokia 2780 Flip: अगर आप कम बजट में एक अच्छी और आकर्षक डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Nokia 2780 Flip फोन काफी बेहतर है। हाल ही में नोकिया ने Nokia 2780 Flip को अमेरिका (USA) मे लॉन्च किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही भारत में भी यह फोन देखने को मिल सकता है। इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्चिंग डेट की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कंपनी इस फोन को जल्द ही भारत (Nokia 2780 Flip Launched in india) में भी लांच करेगी।

कीमत

अमेरिका में Nokia 2780 Flip को 80 डॉलर की कीमत के साथ 15 नवंबर से बिक्री शुरू हो चुकी है। इस हिसाब से अगर भारत में इसकी कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो, इसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,700 रुपये रहेगी।


nokiaphone

इस स्मार्टफोन में Qualcomm 215 प्रोसेसर लगाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि यह एक फीचर फोन जरूर है, लेकिन फिर भी इसमें Youtube और Google जैसी ऐप्स भी चल जाती हैं।

ये भी पढ़ें- Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक कार-बाइक चलाने वालों के लिए खुशखबरी, न‍ित‍िन गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

बता दें कि 1865 में स्थापित नोकिया 90 के दशक के अंत में दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन और स्मार्टफोन विक्रेता था।

nokia_phone

फीचर्स

- कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन एक दमदार बैटरी से लैस है जो एक बार चार्ज करने पर 18 दिनों तक चल सकती है।

- यह एक फ्लिप स्मार्टफोन है इसलिए इसमें दो डिस्प्ले दिए गए हैं। इस फोन में 2.7 इंच की मेन TFT डिस्प्ले और 1.77 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले लगी हुई है।

- 4GB रैम के साथ 512MB की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

- इस फोन में 320x240 पिक्सेल के Resolution पर QVGA डिस्प्ले मिलता है।

- इस स्मार्टफोन में clamshell फ्लिप डिजाइन मिलता है।

- इस फोन में 5 MP का सिंगल बैक कैमरा है। इसके साथ ही फ्लैश लाइट भी मौजूद

- इसके अलावा इसमें Qualcomm 215 प्रोसेसर लगा हुआ है।

- मोबाइल में 1,450 mAh की बैटरी लगी हुई है। यह बैटरी रिमूवेबल है यानी इसे फोन से बाहर निकाला जा सकता है।

- कंपनी के अनुसार 4G सिम पर फोन की बैटरी 18 दिनों तक चल सकती है।

- अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें FM radio, ब्लूटूथ, wi-fi और 3.5 mm जैक जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। साथ ही इसमें Youtube और Google जैसी ऐप्स भी चल जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।