Delhi Coaching Centre: विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी, MCD पर उठे सवाल

Drishti Ias Coaching Student Massive Protest: दिल्ली के राजेंद्र नगर हादसे के विरोध में मुखर्जी नगर की सड़कों पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्र इंस्टीट्यूट की सुरक्षा व्यवस्था में कमियों की वजह से विरोध प्रदर्शन किया। दृष्टि IAS कोचिंग संस्थान को भी नियमों में उल्लंघन के आरोप में सील कर दिया गया है। कोचिंग के बाहर धरना दे रहे छात्रों ने कई बड़े खुलासे किए हैं

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 10:34 AM
Story continues below Advertisement
Drishti Ias Coaching Student Massive Protest: मशहूर टीचर विकास दिव्यकीर्ति के दृष्टि IAS कोचिंग सेंटर के खिलाफ भी एक्शन लिया गया है।

ओल्ड राजेन्द्र नगर में हुए हादसे के बाद अब मुखर्जी नगर में प्रशासन हरकत में आया है। यहां प्रशासन ने दृष्टि IAS कोचिंग की बेसमेंट में चलने वाली क्लास को सील कर दिया है। वहीं सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले छात्र मुखर्जी नगर की सड़कों पर देर रात से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी छात्र लगातार दो दिन से दृष्टि IAS की बिल्डिंग के सामने धरना दे रहे हैं। लेकिन अभी तक पुलिस के अलावा छात्रों की सुनने वाला वहां कोई नहीं आया है। छात्र इंस्टीट्यूट की सुरक्षा व्यवस्था में कमी बताते हुए विरोध प्रदर्शन में जुटे हुए हैं।

छात्रों का कहना है कि वह मोटी रकम देकर कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ाई करते हैं। ऐसे में कोचिंग इंस्टीट्यूट संचालकों को भी हमारी सुरक्षा व्यवस्था का ख्याल रखना चाहिए। इस दौरान छात्रों ने बड़े कोचिंग संस्थानों के ऑफिस और उनके घरों के सामने भी प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि अगर सुरक्षा व्यवस्था का यही हाल रहा तो छात्र यहां आने से डरेंगे। वहीं मॉडल टाउन के एसडीएम राजीव सिन्हा दिल्ली के मुखर्जी नगर में छात्रों से मिलने पहुंचे थे।

छात्रों ने MCD पर उठाए सवाल 


वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों का दावा है कि दृष्टि IAS के बेसमेंट में कई सालों से क्लास चल रही है। दृष्टि IAS समेत 13 कोचिंग इंस्टीट्यूट बेसमेंट का इस्तेमाल कमर्शियल एक्टिविटी के लिए करते आ रहे हैं। एक तरफ दृष्टि IAS के मालिक विकास दिव्यकीर्ति कैमरे के सामने नौतिकता का पाठ पढ़ाते हैं। वहीं दूसरी ओर नियमों का उल्लंघन करते हुए बेसमेंट में क्लास चला रहे हैं। छात्रों का कहना है कि ये बात MCD को भी अच्छी तरह से पता थी। MCD इस बात से वाकिफ थी कि राजेंद्र नगर और मुखर्जी नगर में मनाही के बावजूद कई कोचिंग सेंटर की क्लास बेसमेंट में चलती हैं। लिहाजा सवाल यह उठता है कि MCD ने इसपर एक्शन क्यों नहीं लिया? क्या MCD तीन छात्रों की मौत का इंतजार कर रही थी?

पुस्तकालयों में सुरक्षा के उपाय किए  जाएं

राजेंद्र नगर में प्रदर्शन कर रही एक छात्रा ने कहा कि यह सब कब तक चलता रहेगा? ज्यादातर लाइब्रेरी बेसमेंट में हैं। छात्रों का कहना है कि हम चाहते हैं कि इन पुस्तकालयों में सुरक्षा उपायों पर ध्यान दिया जाए। हम एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड और अन्य उच्च अधिकारियों की भागीदारी देखना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि जो FIR दर्ज हुई है। उस पर कार्रवाई हो। हम परिवार के लिए कुछ मुआवजा चाहते हैं। हमारी मांगें बहुत बेसिक हैं। हमारे कमरे के किराये और पर्सनल से संबंधित हमारी कोई व्यक्तिगत मांग नहीं है। जिसे उजागर किया जा रहा है।

UPSC Aspirants Death: दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में बेसमेंट में क्यों हैं लाइब्रेरी? वजह जान हो जाएंगे हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।