दिल्ली में घना कोहरा और ठंड का सितम, फ्लाइट ऑपरेशन पर पड़ी मौसम की मार

North India winter: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड और कोहरे का असर दिखने लगा है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को सीजन के पहले घने कोहरे का असर दिखा। मंगलवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। इससे कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली

अपडेटेड Dec 26, 2023 पर 10:39 AM
North India winter: दिल्ली में तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के ऑपरेशन पर असर पड़ा है।

North India winter: उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड का सितम शुरू हो गया है। लोगों के सुबह की शुरुआत कंपकंपाती ठंड के साथ हो रही है। 25 दिसंबर को कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा। इससे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर विजिबिलटी शून्य हो गई। यानी थोड़ा दूर तक का भी नहीं दिखने लगा। इससे फ्लाइट के ऑपरेशन पर अड़चन आई। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, 26 दिसंबर 2023 को भी घने कोहरे के कारण फ्लाइट के ऑपरेशन पर दिक्कतें आई। दिल्ली एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल फ्लाइट समेत करीब 30 फ्लाइट के ऑपरेशन पर देरी हो रही है। यानी मौसम सही नहीं होने की वजह से इनके आगमन और प्रस्थान पर देरी हो रही है।

घने कोहरे के कारण देशभर में 68 उड़ानें प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम से दिल्ली के साथ ही हैदराबाद और कोलकाता एयरपोर्ट से भी कई फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा या टेकऑफ में देरी हुई।

फ्लाइट के ऑपरेशन पर मौसम की मार


मौसम विभाग (Meteorological Department -IMD) के मुताबिक सुबह शहर का तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, कई उड़ानों की देरी के कारण उन्हें डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 9 इंटरनेशनल फ्लाइट और 8 डोमेस्टिक फ्लाइट की उड़ान पर असर पड़ा है। इन 9 इंटरनेशनल फ्लाइट्स में हॉन्गकॉन्ग, पेरिस, नेवार्क, शारजाह, बैंकॉक, दुबई, ढाका और दोहा के लिए थीं। जबकि 8 डोमेस्टिक फ्लाइट में रांची, पटना, मुंबई, भुवनेश्वर, कोचीन, अहमदाबाद और पोर्ट ब्लेयर के लिए थी। वहीं दिल्ली से जयपुर की एक फ्लाइट रद्द कर दी गई।

Ladakh Earthquake: लेह-लद्दाख में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

11 फ्लाइट्स को आने में हुई देरी 

दिल्ली एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट्स का ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ है। रायपुर, गुवाहाटी, जैसलमेर, मैंगलोर, चंडीगढ़, पटना, कोलकाता, मुंबई और कोचीन से आने वाली 11 डोमेस्टिक फ्लाइट्स में देरी हुई। इसके अलावा, मेलबर्न, ढाका, फुकेट, टोक्यो, सिडनी, शारजाह, हॉन्गकॉन्ग, सैन फ्रांसिस्को और दुबई से आने वाली 11 इंटरनेशनल फ्लाइट्स को भी देरी का सामना करना पड़ा है। घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 7 फ्लाइट्स को जयपुर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।