Get App

'मुझे यह बताने में शर्म आती है कि दिल्ली में...': विदेश मंत्री जयशंकर का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला

Delhi Assembly election 2025: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें विदेश में यह स्वीकार करने में "शर्म" आती है कि राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को बुनियादी सुविधाओं की कमी है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को चुनाव होंगे

Akhileshअपडेटेड Feb 02, 2025 पर 4:49 PM
'मुझे यह बताने में शर्म आती है कि दिल्ली में...': विदेश मंत्री जयशंकर का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला
Delhi Election 2025: दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है

Delhi Assembly election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जल्द ही समाप्त हो जाएगा। दिल्ली में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि, प्रचार अभियान समाप्त होने से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) दोनों ही मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बीच, दिल्ली के चुनावी मैदान में अब विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी कूद पड़े हैं। विधानसभा चुनावों से पहले जयशंकर ने दिल्ली के निवासियों को आवश्यक सेवाएं प्रदान करने में "विफल" रहने के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली आतिशी सरकार की तीखी आलोचना की है।

विदेश मंत्री ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें विदेश में यह स्वीकार करने में "शर्मिंदगी" महसूस होती है कि राष्ट्रीय राजधानी में लोगों को केंद्रीय योजनाओं के तहत मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं की कमी है। पीटीआई के मुताबिक जयशंकर ने कहा, "हालांकि, मैं एक बात छिपाता हूं... मुझे उन्हें यह बताने में शर्म आती है कि भारत की राजधानी में लोगों को आवास, गैस सिलेंडर और आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।"

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने इन योजनाओं को लागू नहीं किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजधानी होने के नाते दिल्ली को देश में हो रहे बेहतरीन कामकाज का मॉडल होना चाहिए, लेकिन पिछले 10 सालों में यह पिछड़ गई है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी 2015 से दिल्ली पर शासन कर रही है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे पार्टी नेता और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार (1 फरवरी) को दावा किया कि शहर के लोग पांच फरवरी को AAP सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे, क्योंकि पिछले 10 सालों में लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें