Diwali Air Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले साल की तरह इस साल पर भी दिवाली पर पटाखों (Crackers Ban) को बैन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक ट्वीट कर कहा कि वायु प्रदूषण की खतरनाक स्थिति को देखते हुए इस साल भी दिवाली पर पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर रोक रहेगी।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि पिछले साल पटाखों पर बैन का फैसला देर से लिया गया था और ऐसे में व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ था। ऐसे में सीएम ने इस बार व्यापारियों से पटाखों का भंडारण नहीं करने की गुजारिश की।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
Delhi Water Crisis: 20 सितंबर तक दिल्ली के इन इलाकों में होगी पानी की भारी किल्लत, देखें पूरी डिटेल
केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।
आपको बता दें कि खासकर सर्दी के दिनों में राजधानी में प्रदूषण की स्थिति और भयावह हो जाती है। पड़ोसी राज्यों में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से भी दिल्ली की मुश्किलें बढ़ती रही हैं।
साल 2019 में दिवाली के दौरान और बाद में शहर में वायु प्रदूषण का स्तर काफी चिंताजनक हो गया था। वहीं, 2018 में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 600 अंक को पार कर गया, जो सुरक्षित मानकों से 12 गुना ज्यादा है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को ही कहा था राज्य सरकार ने विभिन्न संबंधित विभागों को 21 सितंबर तक अपनी कार्य योजना तैयार करने को कहा है और उनके आधार पर राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए शीतकालीन कार्य योजना बनाई जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
