Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के पिंक लाइन के 4 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार से गुरुवार तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी। यानी 12 जुलाई से 15 जुलाई तक कुछ स्टेशन बंद रहेंगे।
पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी के बीच सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट ( Overhead Equipment -OHE) को जोड़ने का काम किया जाना है। जो कि अभी तक नहीं खुला है। लिहाजा इस रूट की मेट्रो सेवाओं में फेरबदल किया गया है।
बता दें कि त्रिलोकपुरी में मेट्रो की अधूरी लिंक को दोनों छोर पर पहले से ऑपरेशनल सेक्शंस के साथ जोड़ने का काम लगभग पूरा होने को है। अधूरा वायाडक्ट बनाने और उस पर ट्रैक बिछाए जाने के बाद अब बाकी के कामों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
Noida Metro: कल से शुरू होगी नोएडा मेट्रो, जानिए टाइमिंग और शेड्यूल
इसी कड़ी में DMRC अब यहां OHE को मेट्रो लाइन के दोनों छोर पर पहले से लगे सिस्टम के साथ जोड़ने का काम करने जा रही है। दिल्ली मेट्रो के बयान के मुताबिक, इस दौरान कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।
पिंक लाइन पर मेट्रो सर्विस
इन दिनों पिंक लाइन पर मजलिस पार्क (Majlis Park) से मयूर विहार (Mayur Vihar) फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर-शिव विहार सेक्शन तक ट्रेन सेवाएं रोजाना की तरह जारी रहेंगी
Delhi Monsoon: IMD ने दिल्ली-NCR जारी किया मानसून का नया अपडेट, जनिए कब मिलेगी गर्मी से राहत
OHE इंटरलिंकिंग का काम मुख्य रूप से मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी-संजय झील मेट्रो स्टेशनों के बीच किया जाना है। ऐसे सोमवार से गुरुवार तक IP एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी और मयूर विहार फेज-1 से मयूर विहार पॉकेट-1 के बीच मेट्रो सर्विस नहीं मिलेगी।
Milk Price Hike: Amul के बाद Mother Dairy ने भी बढ़ाई कीमतें, जानें अब कितने का मिलेगा दूध
वहीं, मंडावली पश्चिम, विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन बंद रहेंगे। इन दिनों टर्मिनल स्टेशनों मयूर विहार फेज-1 और IP एक्सटेंशन से पहली और आखिरी मेट्रो का समय पहले के जैसे ही होगा। पिंक लाइन मेट्रो के भीतर भी किए गए फेरबदल की घोषणा लगातार होती रहेगी। पिंक लाइन पर 16 जुलाई से फिर से सर्विस सामान्य हो जाएगी।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।