Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, उमस से राहत, तो ट्रैफिक जाम में फंसे लोग, कई फ्लाइट डायवर्ट

Delhi NCR Rain: IMD ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा, “चारों सेक्टरों से दिल्ली पर बादल छा गए हैं। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश 3-5 Cm प्रति घंटा होने की संभावना है। मौसम एजेंसी ने सलाह दी है कि बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन, कम विजिबिलिटी, ट्रैफिक जाम और निचले इलाकों में स्थानीय जल जमाव होने की आशंका है

अपडेटेड Jul 31, 2024 पर 9:16 PM
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, उमस से राहत, तो ट्रैफिक जाम में फंसे लोग

दिल्ली और इसके आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई हिस्सों में बुधवार शाम को भारी बारिश हुई, जिससे उमस भरे मौसम से काफी राहत मिली। भारी बारिश के कारण दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे यातायात पर सीधा असर पड़ा। PTI के मुताबिक, भारी बारिश के बाद लुटियन दिल्ली, कश्मीरी गेट और राजिंदर नगर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। इसके अलावा नोएडा और गाजियाबाद में भी मूसलाधार बारिश हुई।

खराब मौसम के कारण दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से कम से कम 10 फ्लाइट डायवर्ट की गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी और इसके आसपास के ज्यादातर हिस्सों के लिए रात 9 बजे तक रेड अलर्ट जारी किया है।

3-5 Cm प्रति घंटा बारिश होने की चेतावनी


IMD ने अपने लेटेस्ट अपडेट में कहा, “चारों सेक्टरों से दिल्ली पर बादल छा गए हैं। अगले 2 घंटों के दौरान दिल्ली में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश 3-5 Cm प्रति घंटा होने की संभावना है।

इससे पहले, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और NCR के दूसरे हिस्सों में मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की गई थी।

एजेंसी ने जारी की एजवाइजरी

मौसम एजेंसी ने सलाह दी है कि बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन, कम विजिबिलिटी, ट्रैफिक जाम और निचले इलाकों में स्थानीय जल जमाव होने की आशंका है।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर सतर्क रहने के लिए आगाह किया है।

कितना था दिल्ली का तापमान?

मंगलवार को, दिल्ली में इस साल महीने का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, पारा 39.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो मौसम के सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा था।

बुधवार की सुबह, शहर का न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सुबह के मौसम के सामान्य तापमान से 3.3 डिग्री ज्यादा था। शाम 5.30 बजे ह्यूमिडिटी का लेवल 63% रहा।

Wayanad Landslides: अमित शाह बोले- 23 जुलाई को ही दी गई थी चेतावनी, लेकिन अलर्ट नहीं हुई केरल सरकार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।