Delhi- NCR Weather : पूरे उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में लगातार तीसरे दिन घना कोहरा छाया रहा और इस वजह से विजिबिलिटी काफी कम रही। रविवार सुबह राजधानी दिल्ली कोहरे की सफेद चादर ही नजर आई। बता दें कि पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी की वजह से दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली में गलन ने लोगों को मुश्किलों को और भी बढ़ा दिया है। वहीं अभी दिल्ली एनसीआर और भी ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सोमवार को राजधानी में जोरदार बारिश होने की चेतावनी दी है।
बता दें कि दिल्ली में आसमान से गिरती ओस के साथ ही ठंडी हवाएं भी बह रही हैं। शीतलहर के कारण पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के तामपान में गिरावट आई है। फिलहाल यहां शीतलहर और गलन के डबल अटैक ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. इसी बीच 6 जनवरी यानि सोमवार को जोरदार बारिश होने का भी पूर्वानुमान दिल्ली मौसम केंद्र की ओर से जारी कर दिया गया है. 6 जनवरी को दिल्ली एनसीआर में झमाझम बारिश होने की वजह से सर्दी का एक नया दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है।
ठंड के बीच बढ़ी पर्यटकों की संख्या
वहीं दिल्ली में बढ़ती ठंड के बीच घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा देखा गया है। दिल्ली के इंडिया गेट, लाल किला के साथ ही दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतों पर एक जनवरी से लेकर 4 जनवरी तक आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी हो गई है। बता दें कि राजधानी के सर्दियों का मजा लेने देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आ रहे हैं।
दिल्ली मौसम केंद्र के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। नोएडा में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।