Delhi Police Transfer: रोहिणी कोर्ट गोली कांड के बाद दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल! 11 सीनियर IPS अफसरों का तबादला

11 स्पेशल कमिश्नर और 28 DCP और अतिरिक्त DCP सहित दिल्ली पुलिस के 40 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला हुआ

अपडेटेड Sep 26, 2021 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) कमिश्नर का पद संभालने के एक महीने बाद, राकेश अस्थाना (Rakesh Asthana) ने आज व्यवस्था में ज्यादा पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए स्पेशल कमिश्नर और DCP लेवल पर एक बड़ा फेरबदल (Reshuffle) किया। एक आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को एक बड़े फेरबदल में 11 स्पेशल कमिश्नर और 28 DCP और अतिरिक्त DCP सहित दिल्ली पुलिस के 40 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया।

ये कदम रोहिणी अदालत में एक कोर्ट रूम के अंदर नाटकीय ढंग से हुई गोलीबारी (Rohini Court Firing) के एक दिन बाद उठाया गया है, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

आदेश में कहा गया है कि जिन लोगों का तबादला किया गया है, उनमें 11 स्पेशल पुलिस कमिश्नर, एक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और 28 DCP और अतिरिक्त DCP शामिल हैं।

ऑर्डर में कहा गया कि DCP साउथ अतुल कुमार ठाकुर को DCP हेडक्वार्टर-1, DCP सेंट्रल जसमीत सिंह को DCP स्पेशल सेल, DCP सिक्योरिटी गौरव शर्मा को DCP साउथवेस्ट, DCP (7वीं बटालियन DAP) बेनिता मैरी जैकर को DCP साउथ बनाया गया है। DCP PCR, ईशा पांडे, DCP दक्षिणपूर्व होंगी और DCP आउटर नॉर्थ राजीव राजन को स्पेशल सेल में ट्रांसफर कर दिया गया है।

आदेश में कहा गया है कि इसके अलावा 29 अधिकारियों को भी उनके संबंधित पदों से ट्रांसफर कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें से कम से कम एक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (Central Deputation) के लिए कार्यमुक्त किया जाएगा। इनमें से कुछ अधिकारियों को ट्रैफिक विंग से अलग-अलग पुलिस जिलों में ड्यूटी से हटा दिया गया है, जबकि दूसरे कई अधिकारियों के जिलों को बदला गया है।

फेरबदल किए गए अधिकारियों में से कम से कम 10 DANIPS या दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव पुलिस सर्विस से हैं। मालूम हो कि राकेश अस्थाना को 28 जुलाई, 2021 को पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।