Get App

COVID-19: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 1,000 से अधिक कोरोना मामले आए, 6.42% पहुंची पॉजिटिविटी रेट

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,011 नए मामले सामने आए और 1 मरीज की मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 25, 2022 पर 11:12 PM
COVID-19: दिल्ली में लगातार चौथे दिन 1,000 से अधिक कोरोना मामले आए, 6.42% पहुंची पॉजिटिविटी रेट
दिल्ली में 3,067 मरीज कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और 90 अस्पताल में भर्ती हैं

राजधानी दिल्ली (Delhi) में पिछले 24 घंटे में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,011 नए मामले (COVID-19 Case) सामने आए। यह लगातार चौथा दिन है, जब दिल्ली में एक हजार से अधिक कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6.42 फीसदी बढ़ गई है। इसका मतलब है कि अब हर 100 लोगों के कोरोना टेस्ट पर 6.42 लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं।

सोमवार के मामलों के साथ दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव मामलों की संख्या 4,168 हो गई है। सोमवार को एक लोग के कोरोना से भी मौत भी हुई, जिसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से कुल मौतों की संख्या अब 2,6168 पर पहुंच गई है। दिल्ली सरकार की तरफ से जारी आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 817 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।

दिल्ली में होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों की संख्या में 11 से 24 अप्रैल के दौरान 6 गुना की बढ़ोतरी हुई है। 11 अप्रैल को दिल्ली में जहां 447 मरीज होम आइसोलेशन में थे। वहीं 13 अप्रैल को यह संख्या बढ़कर 504, जबकि 14 अप्रैल को यह संक्या बढ़कर 574 पर पहुंच गई। फिलहाल दिल्ली में करीब 3067 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें