Kawad Yatra 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर में चार कांवड़ियों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बारे में देर रात 12 बजकर 44 मिनट पर सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा में रजिस्टर्ड ट्रक जीटी करनाल रोड पर डिवाइडर से टकरा गया और दूसरी ओर कांवड़ियों को ले जा रहे एक अन्य ट्रक से टकरा गया। हादसे में चार तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।
