दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका, IMD ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो स्थानों पर दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंक जताई है

अपडेटेड May 16, 2023 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
Delhi Rains: दक्षिण तथा बाहरी दिल्ली और नोएडा सहित कुछ हिस्सों में बारिश होने की आशंका है

Delhi Weather Today: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने आज यानी मंगलवार (16 मई) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ-साथ हल्की बारिश या कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश से शहर के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने एक ट्वीट में कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी में 40 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी एवं तेज हवाएं चलने की आशंका है। दिल्ली-NCR के अलावा हरियाणा के झज्जर, फरुखनगर, सोहाना और नूंह जैसे आसपास के इलाकों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस अवधि का सामान्य तापमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 डिग्री सेल्सियस और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, रात के समय एक या दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो स्थानों पर दोपहर या शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की आशंक जताई है।


IMD के अनुसार, 18 मई को राष्ट्रीय राजधानी में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती हैं। जबकि 19 मई को बहुत हल्की बारिश या तेज हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका है। दिल्ली में 18 मई तक AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के ‘मध्यम’ कैटेगरी में रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- 'आप मजाक तो नहीं कर रही हैं?' सुधा मूर्ति ने इमिग्रेशन फॉर्म में डाला ब्रिटिश PM का एड्रेस, तो हैरान अधिकारी पूछने लगे सवाल

मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल (हरियाणा) के साथ-साथ खैरथल, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, और राजगढ़ (राजस्थान) जैसे क्षेत्रों में 16 मई से 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी, गरज के साथ बारिश एवं तेज हवाएं चलेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।