दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शिरकत करने मेट्रो से पहुंचे PM मोदी, DU की 3 इमारतों की रखेंगे आधारशिला

PM Modi in Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री तीन इमारतों की आधारशिला भी रखेंगे और कॉफी टेबल बुक्स का एक सेट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की। पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 11:52 AM
पीएम मोदी शताब्दी समारोह में हिस्सा लेने के लिए मेट्रो से दिल्ली यूनिवर्सिटी पहुंचे

PM Modi DU Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार (30 जून) को दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री तीन इमारतों की आधारशिला भी रखेंगे और कॉफी टेबल बुक्स का एक सेट जारी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए मेट्रो से यात्रा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मेट्रो में यात्रा कर रहे यात्रियों से बातचीत की। पीएम मोदी को अपने साथ मेट्रो में सफर करता देख यात्रियों को विश्वास ही नहीं हो रहा था। इस दौरान यात्रियों में पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेने की होड़ सी मच गई।

एक बयान में बताया गया है कि पीएम मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह के समापन समारोह में भाग लेंगे के दौरान DU के प्रौद्योगिकी संकाय भवन, कम्प्यूटर सेंटर और अकादमिक खंड की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सेंटर और प्रौद्योगिकी संकाय के भवन तथा DU के उत्तरी परिसर में बनाए जाने वाले अकादमिक खंड की आधारशिला रखेंगे। बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी।


PMO ने कहा कि पिछले 100 वर्षों में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने काफी विकास और विस्तार किया है। इसने राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान दिया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में वर्तमान में 86 विभाग, 90 कॉलेज, 6 लाख से अधिक छात्र हैं।

पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए दिल्‍ली यूनिवर्सिटी के खेल परिसर को सजाकर तैयार कर दिया गया है। इसमें जगह-जगह पौधारोपण भी किया गया है। सताब्दी समारोह के लिए भव्य स्टेज बनाया गया है, जहां से पीएम मोदी छात्र-छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें- France Protests: फ्रांस में सड़कों पर 'युद्ध' जैसे हालात! दंगाइयों ने जलाए स्कूल, पुलिस स्टेशन और कारें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।