मेरी बीवी से मुझे बचाओ...SP से होमगार्ड ने मांगी मदद, बीमारी से रंग हुआ काला तो पत्नी ने उठाया ये कदम

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी से अपने आपको बचाने के लिए एसपी से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि दिल की गंभीर बीमारी के कारण उनका रंग काला हो गया है, जिसके बाद उनकी पत्नी उनको परेशान करने लगी है

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 7:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एसपी के सामने होमगार्ड ने लगाई गुहार

Uttar Pradesh News : देशभर से पिछले कुछ दिनों में पत्नियों द्वारा अपने पति को प्रताड़ित करने की काफी खबरे सामने आई हैं। कुछ मामलों में तो प्रताड़ना से परेशान होकर पतियों ने अत्महत्या तक कर ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज से ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां एक वर्दी धारी होमगार्ड ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए, अपनी पत्नी से बचाने की अपील की है। होमगार्ड ने गुहार लगाई है कि, उनकी पत्नी ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है। तीन साल में उनकी पत्नी कई बार लापता हुई और बच्चों को साथ ले गई। दिल की बीमारी की वजह उनका का रंग काला पड़ा गया है और तब से ही पत्नी ने अलग रुप अपना लिया है।

काले रंग की वजह से बना ली दूरी

कन्नौज में एक वर्दी धारी होमगार्ड एसपी से न्याय की गुहार लगाई और अपनी आपबीती सुनाई। उसकी कहानी सुनकर वहां मौजूद सभी पुलिसवाले भी सन्न रह गए। होमगार्ड ने बताया कि, उसकी पत्नी उसके बच्चों को लेकर कई कई दिन लापता है और बीते तीन साल में कई बार वो घर से बाहर भाग चुकी है। पत्नी के ऐसा करने से बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है और उनकी पढ़ाई भी खराब हो रही है। होमगार्ड ने आगे बताया कि, उन्हें दिल की गंभीर बीमारी है बीमारी की वजह से उनकी त्वचा का रंग काला हो गया है। इसी रंग की वजह से उनकी पत्नी ने उसने दूरी बना ली है।


जानें पूरा मामला

बता दें कि पूरा मामला गुरसहायगंज क्षेत्र का है गुरसहायगंज का है। यहां के रहने वाले दिनेश सिंह जो होमगार्ड में नौकरी करते हैं और कन्नौज के डीएम कार्यालय परिसर में तैनात हैं। उन्होंने कन्नौज के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद को एक प्रार्थना पत्र देते हुए गुहार लगाई कि मुझे मेरी पत्नी से बचा लो, वह मेरे बच्चों को लेकर कई कई दिन लापता रहती है। दिनेश की शादी सन 2000 में हुई थी, दिनेश के कुल तीन बच्चे हैं एक बेटी और दो बेटे। बेटी की शादी हो चुकी है दो बेटे जिसमें एक की उम्र 10 वर्ष है और दूसरे की 12 वर्ष है।

बीमारी के बाद बदली पत्नी

बीमारी के बाद दिनेश की पत्नी ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी, जब दिनेश को दिल की गंभीर बीमारी हुई और उनका रंग काला पड़ने लगा। उनकी पत्नी सोशल मीडिया पर व्यस्त रहने लगी और अनजान लोगों से बात करने लगी। दिनेश ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गलत संगत में पड़ गई है और उनके बच्चों की पढ़ाई में भी रुकावट डालती है। होमगार्ड दिनेश ने बताया कि उनकी गंभीर बीमारी के कारण उनकी पत्नी उनसे दूर हो गई है। उनका इलाज चल रहा है, और डॉक्टर ने कहा है कि बचने की संभावना कम है। दिनेश की पत्नी सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बात करती है और उनके खिलाफ थाने में शिकायतें करती रहती है। दिनेश को अब डर लगने लगा है कि उनकी पत्नी उनके साथ कुछ गलत कर सकती है। उन्होंने इस बारे में कन्नौज पुलिस कप्तान से शिकायत की है।

क्या बोले एसपी

वहीं कन्नौज के पुलिस कप्तान अमित कुमार आनंद ने बताया कि पीड़ित होमगार्ड ने अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और उचित कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।