Earthquake: अंडमान निकोबार में कांपी धरती, रिक्टर पैमाने पर 5.0 रही तीव्रता

Earthquake: बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर में मौजद भारत के द्वीप समूह अंडमान और निकोबार में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। यह भूकंप तड़के 5.40 बजे जमीन से सिर्फ 10 किमी की गहराई में आया

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 9:09 AM
Earthquake: अंडमान निकोबार में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालंकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है

Earthquake: निकोबार द्वीप समूह पर आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 5:40 बजे भूकंप आया। जिसका केंद्र 10 किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल सुनाममी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है। इसके पहले शनिवार को भी अंडमान निकोबार द्वीप समूह में देर रात जोरदार भूकंप आया था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 नापी गई थी।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि देर रात करीब 12.35 बजे भूकंप महसूस किया गया। इसका केंद्र जमीन से 69 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप के झटके पोर्ट ब्लेयर के दक्षिण-पूर्व में 126 किलोमीटर की दूरी पर महसूस किए गए।

जानिए कैसे आता है भूकंप


भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है। फिर सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है। जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

भूकंप की तीव्रता

वहीं रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है। लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर ही नुकसान होता है।

Delhi Services Bill: AAP को बड़ा झटका! दिल्ली सर्विस बिल पर केंद्र का समर्थन करेगी BJD

भूकंप आने पर क्या करें?

1 - आपदा वैसे तो संभलने का मौका नहीं देती लेकिन थोड़ा चौकन्ना रहकर आप जिंदगी बचाने की कोशिश जरूर कर सकते हैं। जानिए भूकंप जैसी स्थिति से निपटने के लिए आप कैसे तैयार रह सकते हैं।

2 - भूकंप के झटके जैसे ही महसूस हों तुरंत बिना देर किए घर, ऑफिस से निकल खुली जगह पर निकल जाएं। बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंभों आदि से दूर रहें।

3 - बाहर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल कतई न करें। सीढ़ियों से ही नीचे पहुंचने की कोशिश करें।

4 - अगर आप किसी ऐसी जगह हैं जहां बाहर जाने का कोई फायदा नहीं है तो सही यह होगा कि अपने आस-पास ही ऐसी जगह खोजें जिसके नीचे छिप कर खुद को बचाया जा सके। ध्यान रखें भूकंप के समय भागे नहीं इससे नुकसान की संभावना ज्यादा होगी।

5 -  भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर रहें ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।

6 - टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके लेग्स कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं।

7 - कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज़ से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।

8 - खुलते-बंद होते दरवाजे के पास खड़े न हों, वरना चोट लग सकती है।

9 - गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंभों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले मैदान में गाड़ी रोक लें और भूकंप रुकने तक इंतजार करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।