Earthquake in Andaman Sea: अंडमान सागर में आज सुबह फिर धरती कांप उठी। जब लोग गहरी नींद में सोए हुए थे। तभी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में आज सुबह 3.20 बजे जोरदार भूकंप के झटके लगे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (National Center for Seismology – NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई। भूकंप 10 किमी की गहराई पर दर्ज किया गया। NCS ने एक्स पर पोस्ट किया कि भूकंप की गहराई ज्यादा होने के चलते कोई नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
