Get App

2000 के 97.82% नोट वापस आए, 7755 करोड़ रुपये कीमत के अब भी लोगों के पास

RBI ने कहा कि 19 मई, 2023 तक चलन में 2000 रुपये के 97.82 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गये हैं सात अक्टूबर, 2023 तक 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2024 पर 7:51 PM
2000 के 97.82% नोट वापस आए, 7755 करोड़ रुपये कीमत के अब भी लोगों के पास
आरबीआई ने पिछले साल 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर करने का ऐलान किया था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि दो हजार रुपये मूल्य के 97.82 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गये हैं। चलन से हटाये गये केवल 7,755 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अभी लोगों के पास हैं। आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। चलन में 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट का कुल मूल्य 19 मई, 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह 31 मई, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 7,755 करोड़ रुपये रह गया।

2000 रुपये के नोट

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ‘‘इस प्रकार, 19 मई, 2023 तक चलन में 2000 रुपये के 97.82 प्रतिशत बैंक नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गये हैं।’’ सात अक्टूबर, 2023 तक 2000 रुपये के बैंक नोट को जमा करने और/या बदलने की सुविधा देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी।

नोट बदलने की सुविधा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें