CBI ने NHAI के अधिकारियों सहित 22 पर दर्ज किए मुकदमे, निजी कंपनियों के लिए किया भ्रष्टाचार

जांच के नतीजों के मुताबिक, सूरत-हजीरा पोर्ट सेक्शन प्रोजेक्ट में NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना को आसान बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी से हर महीने 1 लाख रुपये नकद “आदतन स्वीकार” किए थे

अपडेटेड Apr 03, 2022 पर 11:53 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य सेक्शंस के लिए NHAI के अधिकारियों को कथित तौर पर नियमित रूप से भुगतान किया गया था

CBI books NHAI officials : केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) ने 2008 से 2010 तक तीन राजमार्ग खंडों से जुड़े समझौतों में कथित भ्रष्टाचार के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों और निजी निर्माण कंपनियों के एक कंसोर्शियम सहित 22 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह कार्रवाई 2018 में दर्ज एक प्रारंभिक जांच के नतीजों के बाद की गई है।

इन राजमार्ग खंडों से जुड़े हैं मामले

अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट में ‘इसोलक्स कोर्सन इंडिया इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ और सोमा एंटरप्राइजेज को राष्ट्रीय राजमार्ग-6 के सूरत-हजीरा खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग- 8 के किशनगढ़-अजमेर-ब्यावर खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के वाराणसी-औरंगाबाद खंड का काम दिए दिए जाने में भ्रष्टाचार एवं रिश्वतखोरी का आरोप लगाया गया है। इसोलक्स कोर्सन इंडिया (Isolux Corsan India Engineering) इन दिनों लिक्विडेशन की कार्रवाई का सामना कर रही है।

Russia-Ukraine War : यूक्रेन का फिर Kyiv पर कब्जा, एक शहर में मिली 300 लोगों की ‘कब्र’, पोर्ट शहर Odesa में धमाके


हर महीने लिए 1 लाख रुपये

जांच के नतीजों के मुताबिक, सूरत-हजीरा पोर्ट सेक्शन प्रोजेक्ट में NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों ने परियोजना को आसान बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी से हर महीने 1 लाख रुपये नकद “आदतन स्वीकार” किए थे।

अधिकारियों ने कहा कि दो अन्य सेक्शंस के लिए NHAI के अधिकारियों को कथित तौर पर नियमित रूप से भुगतान किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।