GST काउंसिल की बैठक कल होने वाली है। इस बैठक में Footwear के साथ Manmade Fiber और Fabrics पर पहली जनवरी से दरों में फेरबदल का फैसला टल सकता है। इन सभी आईटम्स पर Flat 12% जीएसटी लागू होने वाली है। सूत्रों के मुताबिक फैसले से कई राज्य नाराज चल रहे हैं और माना जा रहा है कि ये राज्य बैठक में इस मुद्दे को जोरशोर से उठाएंगे। जिससे दरों का बढ़ाने का फैसला भी टाला जा सकता है।
सूत्रों के मुताबिक Footwear के साथ Manmade Fiber और Fabrics पर पहली जनवरी से जीएसटी की दरों में होने वाली फेरबदल टल सकती है। शुक्रवार को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में राज्य जोरशोर से इस मुद्दे को उठा सकते हैं।
सीएनबीसी-आवाज़ के आलोक प्रियदर्शी ने सूत्रों के हवाले से कहा कि फुटवियर, टेक्सटाइल पर GST बढ़ाने का निर्णय टाला जा सकता है। सूत्रों के अनुसार 1 जनवरी से दोनों सेक्टर पर 12% GST लगने वाली है। जबकि अभी 1000 रुपये से कम के फैब्रिक, फुटवियर पर 5% GST लगती है। इसलिए माना जा रहा है कि GST काउंसिल बैठक में इस बारे में फैसला संभव है।
आलोक ने आगे कहा कि सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल आदि राज्य सरकार के फैसले से नाराज चल रहे हैं और माना जा रहा है कि ये सब राज्य फैसले को वापस लेने की मांग कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक राज्यों का कहना है कि फैसले से 85% इंडस्ट्री पर बुरा असर होगा। इस समय मैनमेड फाइबर पर 18%, मैनमेड यार्न पर 12% की दर से GST लगाई जा सकती है।
इसके अलावा 1000 रुपये से कम के मैनमेड फैब्रिक, फुटवियर पर 5% GST लगाई जाती है। यहां तक कि इंडस्ट्री में इस्तेमाल कुछ केमिकल पर भी 18% GST लगता है। वहीं फाइनल प्रोडक्ट पर कम GST से इंडस्ट्री रिफंड अटकता है।