आज यानी 30 दिसंबर को सुबह के सत्र में जीएम ब्रेवरीज (GM Breweries) के शेयरों में तेजी देखने को मिली। पिछले 9 महीनों में स्टॉक लगभग 100 प्रतिशत चढ़ा है। आज 10:14 बजे के दौरान शेयर 2.75 रुपये या 0.34 प्रतिशत की तेजी के साथ 820 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 838.50 रुपये के इंट्रा डे हाई और 816.25 रुपये के इंट्रा डे लो को छुआ।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) को इस स्टॉक में और तेजी आने की उम्मीद है और उसने 962 रुपये प्रति शेयर के लक्ष्य मूल्य के साथ इसमें खरीदारी की राय दी है ये लक्ष्य मौजूदा बाजार मूल्य से 17 प्रतिशत अधिक है।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा "GM Breweries ने इकोनॉमी के फिर से खुलने और यात्रा प्रतिबंधों में ढील के कारण Q2FY22 में नतीजे मजबूत आये। H1FY21 शराब उद्योग के लिए बहुत खराब था लेकिन कंपनी ने H1FY22 में जोरदार वापसी की और हम उम्मीद करते हैं कि ये तेजी आगामी तिमाहियों जारी रहेगी।"
ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा "रेवन्यू मोमेंटम के अलावा हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी स्टेबल इनपुट कीमतों पर H2FY22 के लिए अपने मार्जिन को बरकरार रखेगी। जिससे बेहतर बैलेंस शीट की मजबूदी और सस्ते मूल्यांकन के साथ ये स्टॉक छोटी अवधि में निवेश के लिए आकर्षक बन जाता है।"
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार GM Breweries का वित्त वर्ष 2021-वित्त वर्ष 2023 में बिक्री, ऑपरेटिंग प्रॉफिट और टैक्स के बाद मुनाफा क्रमशः 19.1 प्रतिशत, 26.1 प्रतिशत और 12.1 प्रतिशत रह सकते हैं। वहीं वित्त वर्ष 2021 में असाधारण निवेश आय के चलते मुनाफे में ग्रोथ धीमी हो सकती है। इसी अवधि में ईपीएस 43.8 से बढ़कर 55.1 रुपये हो सकता है।
ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को 811-821 रुपये के बीच स्टॉक खरीदने और अगली दो तिमाहियों में गिरावट आने पर और ऐड करने की सलाह दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )