निगेटिव वैश्विक संकेतों के बाद बाजार ने दो दिन की तेजी को ब्रेक करते हुए 29 दिसंबर को वोलाटाइल सेशन कमजोर नोट पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 91 अंकों की गिरावट के साथ 57,800 के स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा, जबकि निफ्टी ने 17,200 मार्क को होल्ड किया और 20 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।
इस बीच, निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्सेस ने बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन किया और इनमें क्रमशः 0.13 प्रतिशत और 0.59 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।
जिन शेयरों पर फोकस रहा उनमें Nureca जो 20 प्रतिशत अपर सर्किट के साथ 1,676.50 रुपये पर बंद हुआ, IRB Infrastructure Developers (222.95 रुपये पर 5 प्रतिशत ऊपरी सर्किट के साथ), Rain Industries (11.62 प्रतिशत बढ़कर 231 रुपये) और Vardhaman Textiles (0.41 प्रतिशत बढ़कर 2,318.10 रुपये पर) बंद हुआ। दूसरी तरफ JK Cement फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट में सबसे बड़ा लूजर रहा जो 5.1 प्रतिशत गिरकर 3,202 रुपये पर आ गया।
5paisa.com के रुचित जैन ने बताया है कि बाजार के आज कारोबार में निवेशकों को इन शेयरों में क्या करना चाहिए
हाल ही में, इस स्टॉक में मूल्य बढ़ने के साथ-साथ वॉल्यूम बढ़ा था और प्राइस करेक्शन के दौरान वॉल्यूम कम हुए थे जिससे ये शेयर में खरीदारी के लिए आकर्षक हो जाता है। इसलिए जिनकी इसमें पोजीशन पहले से हैं वे इसे बनाये रखें और इसमें 1.350 पर स्टॉपलॉस लगायें क्योंकि अब ये अहम सपोर्ट लेवल बन गया है।
Rain Industries जनवरी सीरीज से एफ एंड ओ सेगमेंट में शामिल होने जा रहा है। बुधवार के सेशन में इसमें खरीदारी का रुझान देखा गया और इसके भाव 223 रुपये के अपने उच्च स्तर को पार कर गये।
इसमें इसके पहले का रेजिस्टेंस लेवल गिरावट पर सर्पोट का काम करेगा और इसमें निवेशकों को गिरावट में खरीदारी की राय होगी। जबकि इसमें 255 रुपये के संभावित टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
यह स्टॉक हाल ही में ब्रोड रेंज कंसोलिडेट हुआ है और आज हमने हायर वॉल्यूम्स के साथ इसमें प्राइस करेक्शन देखा है। निश्चित रूप से अच्छा संकेत नहीं है इसलिए इस स्टॉक से बाहर निकलना चाहिए।
यदि निवेशक सीमेंट सेगमेंट में निवेश करना चाहते हैं तो उन्हें UltraTech Cement या HeidelbergCement में निवेश करना चाहिए क्योंकि इनका रिस्क रिवार्ड रेश्यो अनुकूल है और ये बेहतर रिर्टन दे सकते हैं।
IRB Infrastructure Developers
हाल ही प्राइस करेक्शन के बाद स्टॉक अपने '89-DEMA' के सपोर्ट के ऊपर कंसोलिडेट होने में कामयाब रहा है और आज के सत्र में इसमें खरीदारी के रुझान देखने को मिले हैं।
इसलिए इसमें 200-197 रुपये पर अब एक अहम सपोर्ट जोन बन गया है और जब तक यह बरकरार है इसमें एक बार फिर से 250 रुपये के पुलबैक के लिए निवेश किया जा सकता है।
इस टेक्सटाइल स्टॉक में हाल के दिनों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है और इस सेक्टर में इसने बेहतर प्रदर्शन किया है। शेयर वीकली चार्ट पर 'हायर टॉप हायर बॉटम' स्ट्रक्चर बना रहा है जिससे लंबी अवधि के लिए इसमें रुझान पॉजिटिव बना हुआ है।
पिछले कुछ सत्रों में हमने अच्छे वॉल्यूम के साथ कीमतों में तेजी देखी है, जिससे मौजूदा स्तरों पर भी काउंटर में खरीदारी का रुझान बनता है। स्टॉक के लिए सपोर्ट बेस 2,100-2,000 रुपये की रेंज में बना है और यदि किसी के पोर्टफोलियो में ये स्टॉक है तो उसे बनाये रखना चाहिए और गिरावट आने पर और खरीदना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )